लाइव न्यूज़ :

Samsung Galaxy Note 9 Launch इवेंट से जुड़ी खास बातें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 9, 2018 20:37 IST

कंपनी का नया Samsung Galaxy Note 9 हैंडसेट पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Note 8 का अपग्रेड वर्जन है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अगस्त: साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को आज लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी बस कुछ ही देर में लॉन्च इवेंट को शुरू करने वाली है। आपको बता दें कि यह इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित किया है जिसमें कंपनी के लेटेस्ट फैबलेट Galaxy Note 9 को S-Pen के साथ लॉन्च करने वाली है। याद दिला दें कि कंपनी का नया Samsung Galaxy Note 9 हैंडसेट पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Note 8 का अपग्रेड वर्जन है।

अब तक इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। खबरों की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में कंपनी के पिछले डिवाइल Samsung Galaxy S9+ से ज्यादा बड़ा डिस्प्ले मौजूद होगा। बता दें कि Samsung Galaxy Note 9 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान लॉन्च इवेंट में किया जाएगा।

Samsung Galaxy Note 9 का लाइव स्ट्रीम

अगर आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो हम आपकी सुविधा के लिए कंपनी का यूट्यूब वीडियो यहां दे रहे हैं। आप इस वीडियो में प्ले बटन को क्लिक कर गैलेक्सी नोट 9 का लाइव इवेंट देख सकते हैं। इवेंट शुरू होते ही आपको फोन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

Samsung Galaxy Note 9 के कथित स्पेसिफिकेशन

लीक से मिली जानकारी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच क्वाड एचडी+ डिस्प्ले होगा, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 हो सकता है। स्मार्टफोन में इनफिनिटी डिस्प्ले 2.0 होगा, जो इससे पहले Samsung Galaxy S9 में आया था। कैमरा की बात करें तो सैमसंग का यह फैबलेट ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के चिपसेट के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।

भारत में Samsung Galaxy Note 9 एक्सीनॉस 9820 चिपसेट और अमेरिका में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम आने की उम्मीद है। बैटरी क्षमता 4000 एमएएच है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के साथ मिलने वाला एस पेन ब्लूटूथ सपॉर्ट के साथ आएगा। S Pen को कैमरे के लिए एक रिमोट कंट्रोल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीस्मार्टफोनफ्लिपकार्टसैमसंग गैलेक्सी नोट 8
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल