लाइव न्यूज़ :

Samsung Galaxy M40 की आज है ओपन सेल, अब जब मन चाहें खरीदें, फोन पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 24, 2019 12:16 IST

सैमसंग गैलेक्सी एम40 फोन की यह सेल अमेजन इंडिया (Amazon India) और सैमसंग के आधिकारिक साइट Samsung.com पर होगी। इस स्मार्टफोन को इस महीने की शुरूआत में लॉन्च किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसैमसंग गैलेक्सी के M सीरीज का यह चौथा फोन हैSamsung Galaxy M40 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon पर की जाएगीरिलायंस जियो की ओर से 198 और 299 रुपये के रिचार्ज पर डबल डेटा बेनिफिट दिया जा रहा है

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग के M सीरीज के चौथे फोन Galaxy M40 को आज ओपन सेल में खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एम40 फोन की यह सेलअमेजन इंडिया (Amazon India) और सैमसंग के आधिकारिक साइट Samsung.com पर होगी। इस स्मार्टफोन को इस महीने की शुरूआत में लॉन्च किया गया था।

बता दें कि Samsung Galaxy M40 फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। वहीं, लॉन्च ऑफर के तहत फोन की खरीदारी करने पर यूजर्स को रिलायंस जियो (Reliance Jio) की ओर से 198 और 299 रुपये के रिचार्ज पर डबल डेटा बेनिफिट दिया जा रहा है। इसके साथ ही एयरटेल यूजर्स को 100% डेटा और वोडाफोन यूजर्स को कैशबैक बेनिफिट भी दिया जा रहा है।

Samsung galaxy M40 के स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एम40 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में एड्रिनो 612 जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 675 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। गैलेक्सी एम40 ऑउट-ऑफ-द-बॉक्स ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड OneUI पर काम करता है। फोन की मेमरीको माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन में 32 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन की सबसे खास बात है इसमें दी गई 'स्क्रीन साउंड' टेक्नोलॉजी। इस टेक्नोलॉजी के कारण फोन में कोई डेडिकेटेड इयरपीस मौजूद नहीं है। कॉल सुनने के लिए फोन की स्क्रीन का ही इस्तेमाल होगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,500mAh की बैटरी दी गई है।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीअमेजनसेलमोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की