लाइव न्यूज़ :

Samsung Galaxy A20 लॉन्च, 4,000mAh बैटरी से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 19, 2019 16:45 IST

Samsung Galaxy A20 फोन की खासियत की अगर बात करें तो Samsung Galaxy A20 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर, ड्यूल रियर कैमरे और 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग ब्रांड के इस नए हैंडसेट में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

Open in App
ठळक मुद्देSamsung Galaxy A20 में 4,000 एमएएच बैटरी हैसैमसंग गैलेक्सी ए20 की कीमत RUB 13,990 यानी लगभग 15,000 रुपये हैऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर से लैस है सैमसंग गैलेक्सी ए20

सैमसंग ने अपने A सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन Galaxy A20 को लॉन्च किया है। फोन को फिलहाल रूस में लॉन्च किया गया है। रूस के बाजार में Samsung ने गैलेक्सी ए20 के साथ Galaxy A50 और Galaxy A30 को भी उतारा है। हालांकि Galaxy A20 फोन को भारत में कब तक पेश किया जाएगा इस बात की जानकारी नहीं है। 

फोन की खासियत की अगर बात करें तो Samsung Galaxy A20 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर, ड्यूल रियर कैमरे और 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। सैमसंग ब्रांड के इस नए हैंडसेट में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy A20

Samsung Galaxy A20 की कीमत

रूसी बाजार में सैमसंग गैलेक्सी ए20 की कीमत RUB 13,990 यानी लगभग 15,000 रुपये है। स्थानीय बाजार में यह हैंडसेट Samsung ब्रैंड स्टोर, ऑथोराइज रिटेल स्टोर और सैमसंग के ऑनलाइन-स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी के प्रेस रिलीज में फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि Galaxy A20 को दूसरे देशों में कब तक लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy A20 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए20 में 6.4 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Galaxy A20 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

Samsung Galaxy A20

Galaxy A20 के कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो सैमसंग गैलेक्सी ए20 में दो रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.9 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में सैमसंग पे (Samsung Pay) सपोर्ट भी शामिल है। Galaxy A20 में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, लेकिन फिलहाल यह बात स्पष्ट नहीं है कि फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है या नहीं।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीस्मार्टफोनमोबाइलफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की