लाइव न्यूज़ :

4000mAh बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ Samsung ने लॉन्च किया Galaxy A10s स्मार्टफोन, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 13, 2019 12:30 IST

गैलेक्सी A सीरीज में आने वाले Samsung Galaxy A10s फोन में बड़ी डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसैमसंग गैलेक्सी ए10 का अपग्रेड है Samsung Galaxy A10sSamsung Galaxy A10s की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ हैगैलेक्सी ए10एस की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है

साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी-A सीरीज के तहत लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A10s को लॉन्च किया है। यह भारत में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी A10 का अपग्रेड वेरिएंट है। गैलेक्सी A सीरीज में आने वाले इस नए फोन में बड़ी डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत की अगर बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए10एस को किस कीमत में बाजार में उतारा जाएगा इस बात की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, इसके लॉन्च डेट की भी कोई घोषणा नहीं की गई है।

Samsung Galaxy A10s

भारत में गैलेक्सी A10 को 8,490 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था और मई में इसकी कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई थी जिसके बाद अब इसे 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी A10s की कीमत इससे ज्यादा ही होगी। जानें, फोन के स्पेसिफिकेशन्स...

Samsung Galaxy A10s के स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी A10s में 6.2 इंच का एचडी+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 720x1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। 2GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में 2GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी मेमरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A10s

ड्यूल सिम सपॉर्ट वाला यह नया फोन एंड्रॉयड 9 पाई आधारित वन यूआई पर चलता है और इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है। बात की जाए फटॉग्रफी की तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजदू है।

कनेक्टिविटी के लिए गैलेक्सी A10s में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी एलटीई और जीपीएस जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रेकग्निशन टेक्नॉलजी के साथ आने वाले इस फोन का डाइमेंशन 156.9x75.8x7.8 मिलीमीटर है। नया फोन ब्लू, ब्लैक, रेड और ग्रीन कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की