लाइव न्यूज़ :

रूस ने फेसबुक वाली कंपनी 'मेटा' को 'आतंकी और चरंमपंथी' गुटों की लिस्ट में किया शामिल

By विनीत कुमार | Updated: October 11, 2022 18:17 IST

रूस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मार्क जबरबर्ग की 'मेटा' कंपनी को 'आतंकी और चरंमपंथी' गुटों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। मेटा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पैरेंट कंपनी है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन से जारी युद्ध के बीच दिग्गज अमेरिकी कंपनी 'मेटा' पर रूस की कार्रवाई।'मेटा' को रूस ने 'आतंकी और चरंमपंथी' गुटों की लिस्ट में शामिल कर दिया है।मार्क जकरबर्ग को इसी साल उस लिस्ट में भी जोड़ा गया था, जिनके रूस में आने पर प्रतिबंध है।

मॉस्को: यूक्रेन से जारी युद्ध और अमेरिका सहित पश्चिमी देशों के साथ तनातनी के बीच रूस ने बड़ा कदम उठाया है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने बताया है कि रूस की वित्तीय निगरानी एजेंसी- रोसफिनमोनिटोरिंग (Rosfinmonitoring) ने अमेरिका की टेक दिग्गज कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक (META.O) को 'आतंकवादियों और चरमपंथियों' की अपनी सूची में शामिल कर दिया है। मेटा फेसबुक की पैरेंट कंपनी है और इसका स्वामित्व मार्क जकरबर्ग के पास है।

इसी साल मार्च में रूस में 'चरमपंथी गतिविधि' का दोषी पाए जाने के बाद मॉस्को की एक अदालत ने जून में 'मेटा' की एक अपील को खारिज कर दिया था। अदालत में उस समय मेटा के वकील ने कहा था कि मेटा चरमपंथी गतिविधि में शामिल नहीं था और रूसोफोबिया के खिलाफ था। 

मार्क जकरबर्ग को इस साल मई में 963 प्रमुख अमेरिकियों की सूची में भी जोड़ा गया था, जिनके रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल थे।

मेटा को आतंकी और चरमपंथी गुट की लिस्ट में शामिल किए जाने की ये कार्रवाई रूस की ओर से उस समय की गई है जब एक दिन पहले ही उसने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत उसके कई शहरों को मिसाइल हमलों के जरिये निशाना बनाया। यूक्रेन के कई इलाकों में भारी बमबारी सोमवार को की गई थी। इस दौरान उसने रिहायशी इलाकों को भी नहीं बख्शा गया। राजधानी कीव में हमलों में कम से कम छह लोगों की जान चली गई और सड़कों पर जली हुई गाड़ियों और हमले में बर्बाद हुई इमारतों का मलबा बिखरा नजर आया। इसके अलावा कई इलाकों में सुबह हुए हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए।

रूसी सेना ने 24 फरवरी को पड़ोसी यूक्रेन पर हमले शुरू किए थे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर सोमवार को ताजा हमले मॉस्को नियंत्रित क्रीमिया प्रायद्वीप के एक पुल पर हमले समेत कीव की 'आतंकवादी' कार्रवाई के जवाब में किए गए। पुतिन ने चेतावनी दी कि यूक्रेन अगर रूस पर 'आतंकवादी हमले' जारी रखता है, तो मॉस्को की प्रतिक्रिया सख्त होगी। 

इससे एक दिन पहले ही पुतिन ने शनिवार को रूस को क्रीमिया के कब्जे वाले क्षेत्र से जोड़ने वाले विशाल पुल पर विस्फोट को यूक्रेनी विशेष सेवाओं द्वारा नियोजित एवं अंजाम दिया गया एक 'आतंकवादी कृत्य' कहा था।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :मेटारूसफेसबुकमार्क जकरबर्गरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

टेकमेनिया अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं