लाइव न्यूज़ :

लोगों को नौकरी खोजने में मदद करने वाली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन में भी हुई छंटनी, यहां से निकाले गए कर्मचारी अब यहीं खोज भी रहे है नई जॉब

By आजाद खान | Updated: February 14, 2023 16:47 IST

आपको बता दें कि कंपनी ने जिन कर्मचारियों को काम से निकाला है, अब वहीं लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर नई नौकरी खोजने में लगे है।

Open in App
ठळक मुद्देजॉब सर्च के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन में भी छंटनी हुई है। कंपनी ने कितने कर्मचारियों की छंटनी की है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। दावा है कि कंपनी की पैरेंट कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के विभिन्न डिवीजनों से 10 हजार कर्मचारियों को निकालने की योजना के तहत हुई है।

LinkedIn Layoffs 2023: नौकरी ढूंढ़ने वालों की मदद करने और कंपनी के एचआर को सही बंदा मुहैया कराने वाली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन ( LinkedIn) ने भी छंटनी की है। पिछले कई महिनों से जिस तरीके से टेक कंपनियों में छंटनी चल रही है, इस लिस्ट में अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन का नाम भी शामिल हो गया है। 

हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि कंपनी ने कितनी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। लेकिन जिन लोगों की नौकरी गई अब वह ही पूर्व कर्मचारी लिंक्डइन का इस्तेमाल कर रही है और अपने लिए नई नौकरी ढूंढ़ रही है। 

क्या है पूरी खबर

दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट द्वारा चलाई जाने वाली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन ने भी अपने कुछ कर्मचारियों को निकाला है। ऐसे में यह दावा किया जा रहा है कि लिंक्डइन ने रिक्रूमेंट यानी भर्ती डिपार्टमेंट से यह छंटनी की है। 

ऐसे में कंपनी ने कितने लोगों को निकाला है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन यह दावा किया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट की विभिन्न डिवीजनों से 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना के तहत लिंक्डइन से इन कर्मचारियों को निकाला गया है।

 

617 कर्मचारियों को माइक्रोसॉफ्ट निकाल चुका है- रिपोर्ट

आपको बता दें कि कई अन्य कंपनियों की मालिक माइक्रोसॉफ्ट ने हर कंपनी के अलग-अलग डिवीजन से भारी मात्रा में कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। माइक्रोसॉफ्ट ने कंपनी HoloLens, Surface और Xbox की टीम समेत हार्डवेयर डिवीजन को भी बाहर का रास्ता दिखाया है और नौकरी से फायर किया है। रिपोर्ट की अगर माने तो माइक्रोसॉफ्ट ने सिएटल ऑफिस में काम करने वाले 617 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

गौर करने वाले बाते है यह कि लिंक्डइन द्वारा जिन कर्मचारियों की छंटनी की गई है, उन में से कुछ कर्मचारियों ने इसकी जानकारी लिंक्डइन पर पोस्ट शेयर कर दी है। ऐसे में कुछ कर्मचारिओं ने अपना पुराना अनुभव शेयर किया है तो कुछ ने नई मौकों के लिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश की है। कई लिंक्डइन के पूर्व कर्मचारियों ने इस प्लेफॉर्म को नई नौकरियों की तलाशी के लिए भी इसे इस्तेमाल कर रहे है।  

टॅग्स :लिंक्डइननौकरीबेरोजगारीसोशल मीडियामाइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की