लाइव न्यूज़ :

रिचार्ज खत्म होने के बाद भी जियोफोन की चलती रहेगी इनकमिंग कॉल, बात करने के लिए 100 मिनट भी मिलेंगे मुफ्त, बीएसएनएल, एयरटेल भी हर दिन दे रहे हैं 10 रुपये

By भाषा | Updated: March 31, 2020 18:49 IST

कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) किया है। ऐसे में कई लोगों को विशेषकर गरीब या प्रवासी मजदूरों को अपने फोन रिचार्ज करने में दिक्कतें आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने कहा कि ऐसे लोगों की जरूरत को विशेष तौर पर ध्यान में रखते हुए वैधता बढ़ाने का फैसला किया गया है जो ग्राहक दुकानों से रिचार्ज कराते रहे हैं।सरकारी क्षेत्र की बीएसएनएल और एमटीएनएल ने 20 अप्रैल और एयरटेल ने 17 अप्रैल तक वैधता बढ़ाने की घोषणा की है।

नयी दिल्ली: दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ‘जियो फोन’ उपभाक्ताओं की वैधता 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इसके साथ कंपनी इन ग्राहकों को बात करने के लिए 100 मिनट की कॉलिंग और 100 मुफ्त एसएमएस भी देगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ऐसे ग्राहकों की वैधता खत्म होने के बावजूद उन्हें इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलती रहेगी।कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) किया है। ऐसे में कई लोगों को विशेषकर गरीब या प्रवासी मजदूरों को अपने फोन रिचार्ज करने में दिक्कतें आ रही हैं।कंपनी ने कहा कि ऐसे लोगों की जरूरत को विशेष तौर पर ध्यान में रखते हुए वैधता बढ़ाने का फैसला किया गया है। इससे पहले भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सभी कंपनियों से प्रीपेड ग्राहकों की वैधता बढ़ाने के लिए कहा था।सरकारी क्षेत्र की बीएसएनएल और एमटीएनएल ने 20 अप्रैल और एयरटेल ने 17 अप्रैल तक वैधता बढ़ाने की घोषणा की है। इसके अलावा तीनों कंपनी अपने ग्राहकों को 10 रुपये का मुफ्त टॉकटाइम भी दे रही हैं। जियो ने कहा कि उसके अधिकतर उपभोक्ता ऑनलाइन रिचार्ज करते हैं।लेकिन जो ग्राहक जियो स्टोर या अन्य खुदरा दुकानों से रिचार्ज कराने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, उनके लिए कंपनी यूपीआई, एटीएम, एसएमएस और कॉल के माध्यम से रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

टॅग्स :जियो फोनजियोबीएसएनएलएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की