लाइव न्यूज़ :

महंगे हुये Reliance Jio के प्लान, इतने रुपये का हो गया सबसे सस्ता प्लान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 17:34 IST

IUC चार्ज की घोषणा करने के बाद ही कंपनी ने कई प्लान्स में बदलाव किये हैं। हाल ही में कंपनी ने 'ऑल इन वन' नाम से भी प्लान लॉन्च किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजियो के 98 वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 35 रुपये का है और इसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

रिलायंस जियो ने अपने सस्ते प्रीपेड पैक्स बंद कर दिये हैं। जियो ने ये फैसला IUC विवाद के बाद लिया है। इस फैसले के तहत जियो ने 2 सस्ते प्लान्स को बंद किया है। कंपनी के इस फैसले के बाद जियो के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 98 रुपये हो गयी है। बंद किये गये दोनों प्लान 19 रुपये औऱ 52 रुपये में उपलब्ध थे।

विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनी ने ये कदम इसलिये उठाया जिससे कि उसे प्रति यूजर के हिसाब से आने रेवेन्यू पर घाटा न हो। 19 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 1 दिन की वैलिडिटी मिलती थी और 52 रुपये वाले प्लान 7 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था।

IUC चार्ज की घोषणा करने के बाद ही कंपनी ने कई प्लान्स में बदलाव किये हैं। IUC चार्ज उस कंपनी को देना पड़ता है जिसके नेटवर्क पर फोन किया जाता है। जैसे जियो से यदि एयरटेल के नंबर पर कॉल की गयी तो जियो, एयरटेल को IUC चार्ज देगा। यही IUC चार्ज जियो ने अपने ग्राहकों से वसूलना शुरू कर दिया है।

जियो के 98 वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही हर रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान के जरिये यूजर्स जियो नंबर पर फ्री कॉल कर सकते हैं लेकिन दूसरे नेटवर्क जैसे एयरटेल, वोडाफोन पर कॉल करने लिये 6 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। इसके लिये टॉप-अप कराना होगा।

हालांकि जियो की प्रतिद्वंदी कंपनियां एयरटेल, वोडाफोन अभी सस्ते प्लान उपलब्ध करा रही हैं। एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान 35 रुपये का है और इसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। एयरटेल का एक और प्लान है जिसमें 23 रुपये में ही 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है लेकिन इसमें आउटगोइंग कॉल नहीं दी जा रही है। 

टॅग्स :जियोरिचार्ज प्लानएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की