लाइव न्यूज़ :

Redmi Note 7 भारत में 28 फरवरी को होगा लॉन्च, 48MP कैमरे से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 14, 2019 17:44 IST

Xiaomi इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी कि Redmi Note 7 को 28 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस ट्वीट में #THUGLIFE हैशटैग इस्तेमाल किया है। इसके साथ मीडिया को इनवाइट भी भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेडमी नोट 7 की सबसे बड़ी खासियत इसका 48 मेगापिक्सल वाला कैमरा हैरेडमी नोट 7 कंपनी के पॉपुलर रेडमी नोट 6 सीरीज का सक्सेसर हैरेडमी सीरीज का पहला स्मार्टफोन Redmi Note 7 है

चीनी कंपनी शाओमी के आने वाले रेडमी नोट 7 का इंतजार भारतीय यूजर्स के लिए अब खत्म होने वाला है। लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने इसके लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। 48 मेगापिक्सल वाले Redmi Note 7 को 28 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि रेडमी नोट 7 को जनवरी को महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने रेडमी नोट 7 के लॉन्च इवेंट का मीडिया इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। शाओमी का यह फोन नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा।

गुरुवार को शाओमी इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी कि Redmi Note 7 को 28 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस ट्वीट में #THUGLIFE हैशटैग इस्तेमाल किया है। इसके साथ मीडिया को इनवाइट भी भेज दिया गया है। रेडमी नोट 7 के खासियत की अगर बात करें तो इसमें वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, दो रियर कैमरे, पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का सेंसर और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Redmi Note 7 की अनुमानित कीमत

कीमत पर गौर करें तो भारत में Redmi Note 7 का रेंज करीब 10,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। चीनी बाजार में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। इस कीमत में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,400 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,500 रुपये) है।

Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन

इस फोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में भी यह फोन इन्हीं हार्डवेयर के साथ आएगा। डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7 मीयूआई 9 पर आधारित एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम मिलेगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है। रेडमी नोट 7 का डाइमेंशन 159.21x75.21x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 186 ग्राम।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए