लाइव न्यूज़ :

Realme Yo! Days sale में सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा बैगपैक और फ्री इयरबड्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 7, 2019 12:29 IST

Realme Yo! Days सेल में बैकपैक (पीठ पर लटकाने वाला बैग) और फ्री में इयरबड्स को सिर्फ 1 रुपये में पाने का मौका है। बता दें कि बैकपैक की असल कीमत 2,399 रुपये है। 7 जनवरी से 9 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में रोज दोपहर 12 बजे रियलमी के बैकपैक्स सिर्फ 1 रुपये में बेचे जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे7 जनवरी से Realme Yo! Days सेल शुरूसेल में Realme U1 Fiery Gold एडिशन की पहली बिक्री की जाएगीरियलमी यो डेज सेल में ग्राहक सिर्फ 1 रुपये में शानदार बैकपैक खरीद सकते हैं

चीनी कंपनी Realme ने अमेजन, फ्लिपकार्ट और खुद के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर में आज यानी 7 जनवरी से Realme Yo! Days सेल शुरू कर रही है। सेल के दौरान Realme U1 Fiery Gold एडिशन की पहली बिक्री की जाएगी। वहीं, रियलमी बड्स की पहली बिक्री आज की जाएगी। 9 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में न सिर्फ ईयर बड्स बल्कि टेक बैकपैक को भी बेचा जाएगा। यूजर्स इस बैक पैक को सिर्फ 1 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, सेल में Realme 2, Realme 2 Pro और Realme C1 को भी बेचा जाएगा।

Realme Yo! Days सेल में बैकपैक (पीठ पर लटकाने वाला बैग) और फ्री में इयरबड्स को सिर्फ 1 रुपये में पाने का मौका है। बता दें कि बैकपैक की असल कीमत 2,399 रुपये है। 7 जनवरी से 9 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में रोज दोपहर 12 बजे रियलमी के बैकपैक्स सिर्फ 1 रुपये में बेचे जाएंगे। रोज यह ऑफर 300 बैग पर दिए जाएंगे। वहीं, सेल के तीनों दिन Realme U1 के पहले 500 ऑर्डर पर रियलमी के इयरबड्स फ्री में मिलेंगे।

सभी पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर मिलेगी शानदार डील्स 

कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme U1 के Fiery Gold एडिशन को इस सेल में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अभी तक इस फोन को दो कलर वेरिएंट एंबिशियस ब्लैक और ब्रेव ब्लू कलर में ही बेचा जाता था लेकिन अब इसके नए कलर वेरिएंट को भी सेल में बेचा जाएगा। 7  से 9 जनवरी तक रियलमी यू1 की खरीदारी पर ग्राहकों को रियलमी बड्स फ्री में दिए जाएंगे। रियलमी यू1 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इसका 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Realme Yo Days Sale Starts Today

Realme Buds को भी इस सेल में पहली बार बेचा जाएगा। इसकी कीमत 499 रुपये है। कंपनी ने इस ईयरफोन को रियलमी यू1 के साथ ही लॉन्च किया था। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

सेल में 1,500 रुपये तक का मिलेगा कैशबैक 

सेल में खरीदारी के दौरान अगर आप Mobikwik मोबाइल वॉलेट से पेमेंट करते हैं तो आपको 15 प्रतिशत या 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। वहीं, अमेजन से Realme U1 वालों को अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराने पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। जबकि Flipkart के ग्राहकों को Realme2 Pro के प्री-ऑर्डर पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

टॅग्स :रियलमीअमेजनफ्लिपकार्टईयरफोन्ससेलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की