लाइव न्यूज़ :

Realme C2 की आज सेल, 6000 रुपये से कम है फोन की कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 7, 2019 11:05 IST

रियलमी सी2 स्मार्टफोन को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। अगर आप पिछली बार Realme C2 फोन को खरीदने से चूक गए हैं तो आज आपके पास बेहतरीन मौका है।

Open in App
ठळक मुद्देRealme C2 को दो कलर वेरिएंट डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगाफोन को आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart के अलावा कंपनी के आधिकारिक साइट से भी खरीदा जा सकेगारियलमी सी2 स्मार्टफोन को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था

Oppo के सब ब्रैंड रियलमी के बजट स्मार्टफोनRealme C2 को आज एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की आज दूसरी सेल है जो कि ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर दोपहर 12 बजे से होगी। बता दें कि रियलमी सी2 स्मार्टफोन को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। अगर आप पिछली बार Realme C2 फोन को खरीदने से चूक गए हैं तो आज आपके पास बेहतरीन मौका है।

Realme C2 की कीमत और ऑफर

भारतीय बाजार में कीमत की अगर बात करें तो रियलमी सी2 के 2जीबी रैम+16जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये और 3जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।

Realme C2 के सेल के दौरान यूजर्स को कई ऑफर दिए जा रहे हैं। अगर आप Axis बैंक के कार्ड यूजर है तो आपको 5 पर्सेंट का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, रियलमी की ऑफिशल साइट से मोबिक्विक (Mobikwik) के जरिए फोन खरीदने पर 10 प्रतिशत का सुपर कैशबैक मिलेगा।

Realme C2 के स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 720X1560 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.1 इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो प्रोसेसर पर काम करने वाला इस फोन में ऐंड्रॉयड पाई पर बेस्ड ColorOS 6 दिया गया है। फटॉग्रफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

टॅग्स :रियलमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनमोबाइलसेलऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की