लाइव न्यूज़ :

Realme 3 Pro लॉन्च, जानें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस इस फोन में क्या है खास

By रजनीश | Updated: April 22, 2019 19:45 IST

रियलमी 3 प्रो का दाम 13,999 रुपये से शुरू होता है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 16,999 रुपये है।

Open in App

फेमस फोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपने फ्लैगशिप हैंडसेट Realme 3 Pro को लॉन्च किया। पुराने फोन Realme 3 की तुलना में इसमें बेहतर कैमरे, तेज़ प्रोसेसर और ज़्यादा रिजॉल्यूशन वाली बड़ी स्क्रीन है। Realme 3 Pro 6.3 इंच की फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में एंड्रॉयड पाई दिया गया है। यह कलरओएस 6.0 पर रन करेगा। फोन पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। मार्केट में रियलमी 3 प्रो की भिड़ंत 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले Redmi Note 7 Pro से होगी।

रियलमी 3 प्रो का दाम 13,999 रुपये से शुरू होता है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 16,999 रुपये है।

Realme 3 Pro के तीन कलर वेरिएंट लाए गए हैं। ये फोन कार्बन ग्रे, नाइट्रो ब्लू और लाइटनिंग पर्पल रंग में उपलब्ध होगा। रियलमी 3 प्रो की पहली से 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। हैंडसेट को रियलमी की वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकेगा। बताया गया है कि कार्बन ग्रे और नाइट्रो ब्लू को पहली सेल से ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। लाइटनिंग पर्पल रंग मई महीने से उपलब्ध होगा।

Realme ने बताया है कि उसकी वेबसाइट पर 29 अप्रैल को होने वाली सेल में रियलमी 3 प्रो खरीदने वाले पहले 1,000 ग्राहकों को Realme Buds (ईयरफोन) मुफ्त में दिया जाएगा।

फ्लिपकार्ट से Realme 3 Pro खदीने वाले ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट, डेबिट और ईएमआई ट्रांजेक्शन के साथ 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अतिरिक्त ग्राहकों को Reliance Jio की ओर से 5,300 रुपये का कैशबैक मिलेगा। Realme 3 Pro के अलावा Realme ने इस इवेंट में नए Realme C2 को भी लॉन्च किया। इसकी कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है।

Realme 3 Pro में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Realme का लेटेस्ट हैंडसेट ब्लूटूथ 5.0, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट से लैस है। डिवाइस की बैटरी 4,045 एमएएच की है। खास बात यह है कि इसमें VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इसके मोबाइल डिब्बे में ही फास्ट चार्जर दिया गया है।

टॅग्स :रियलमीस्मार्टफोनएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतएंड्रॉयड और गूगल क्रोम इस्तेमाल करने वाले हो जाए सतर्क, भारत सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट; जानें क्या है वजह

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए