लाइव न्यूज़ :

Realme 3 की आज सेल, एक्सचेंज ऑफर में मिलेगा 8,950 रुपये की छूट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 2, 2019 10:44 IST

कीमत के हिसाब से Realme 3 फोन में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। Realme ने इस फोन को एक बजट सेगमेंट में पेश किया है। फोन डाइनैमिक ब्लैक, क्लासिक ब्लैक और रेडियंट ब्लू कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा। इस फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे रखी गई है। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर रखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरियलमी 3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई हैFlipkart के अलावा यह फोन कंपनी के आधिकारिक साइट Realme.com पर भी बिकेगाRealme ने इस फोन को एक बजट सेगमेंट में पेश किया है

चाइनीज कंपनी रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 3 की आज यानी 2 अप्रैल को फ्लैश सेल आयोजित की गई है। कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में इस फोन को लॉन्च किया था। इस फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे रखी गई है। फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर रखी गई है।

कीमत के हिसाब से इस फोन में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। Realme ने इस फोन को एक बजट सेगमेंट में पेश किया है। फोन डाइनैमिक ब्लैक, क्लासिक ब्लैक और रेडियंट ब्लू कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।

Realme 3 की कीमत

भारतीय बाजार में रियलमी 3 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को तीन कलर वेरिएंट डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है।

ऑफर्स की बात करें तो सेल के तहत Axis Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन को आप नो कॉस्ट EMI से भी खरीद सकते हैं। वहीं, अगर आप पुराने फोन से एक्सचेंज करते हैं तो आपको 8,750 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

Realme 3 के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम के दो ऑप्शन हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। ड्यूल सिम रियलमी 3 एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलेगा।

Realme 3 में पिछले हिस्से पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर वाला सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। फोन पीडीएएफ, नाइटस्केप मोड, हाइब्रिड एचडीआर, क्रोमा बूस्ट, पोर्ट्रेट मोड और सीन रिकग्निशन जैसे कैमरा फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह एआई ब्यूटीफिकेशन, एचडीआर और एआई फेस अनलॉक से लैस है।

रियलमी 3 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो ऑप्शन हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। स्टोरेज को ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। हैंडसेट की बैटरी 4,230 एमएएच की है। यह ऑप्टिमाजेशन मोड के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2, 2.4 गीगाहर्ट्ज वाई-फाई, ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

टॅग्स :रियलमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल