लाइव न्यूज़ :

पतंजलि का 'Kimbho' इस अमेरिकी ऐप का है कॉपी-पेस्ट,  यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 2, 2018 09:29 IST

लॉन्च के कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर इस ऐप को लेकर एक खबर वायरल होने लगी। दरअसल लोगों ने जब इस ऐप को देखा तो पाया कि पतंजलि का Kimbho ऐप हुबहू अमेरिकी मैसेजिंग ऐप 'बोलो' का कॉपी है।

Open in App

नई दिल्ली,  1 जून:  बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने स्वदेशी सिम को लॉन्च करने के बाद बुधवार को सोशल मीडिया ऐप Kimbho को लॉन्च किया था। कंपनी ने दावा किया है कि यह एक स्वदेशी ऐप है जो यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखेगा। लेकिन ऐप के लॉन्च होने के कुछ घंटे बाद ही यह ट्वीटर पर ट्रोल होने लगा।

इस ऐप को लॉन्च करते समय पतंजलि के प्रवक्ता एस.के.तिजारावाला ने ट्वीट किया, 'अब भारत बोलेगा.! सिम कार्ड के बाद बाबा रामदेव ने लॉन्च किया मैसेजिंग ऐप Kimbho, व्हाट्सऐप को मिलेगी टक्कर.. अपना #स्वदेशी मैसेजिंग प्लेटफार्म। गूगल प्ले स्टोर से सीधे डाउनलोड करें'।

जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि कंपनी ने इस ऐप के पूरी तरह से स्वदेशी होने का दावा किया है। साथ ही इस ऐप के जरिए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp को टक्कर देने की बात कही जा रही थी। ऐसे में लॉन्च के कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर इस ऐप को लेकर एक खबर वायरल होने लगी। दरअसल लोगों ने जब इस ऐप को देखा तो पाया कि पतंजलि का Kimbho ऐप हुबहू अमेरिकी मैसेजिंग ऐप 'बोलो' का कॉपी है। इस ऐप को कैलिफोर्निया की कंपनी फ्रीमोंट ने बनाया है।

Kimbho से जुड़ी खबरों के बाद Alt News ने जब इसकी जांच की तो पाया कि इसे गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। लेकिन एप्पल के प्ले स्टोर में यह डाउनलोड के लिए अभी भी मौजूद है। यूजर द्वारा इस ऐप को इंस्टॉल करने के दौरान पाया गया कि कई जगहों पर उसे 'Bolo' पर रेफर किया जा रहा है। इससे यह पता चलता है कि किम्भो ऐप को 'बोलो चैट' से रिब्रांड किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पैसों की  है जरूरत तो ये 5 ऐप दिलाएंगे आपको मिनटों में लाखों का लोन

ऐप के इंस्टॉल होने के बाद किम्भो से यह मैसेज मिला जिसमें लिखा था कि यह 'भारत का पहला मैसेजिंग ऐप' है। इसके बाद किम्भो ऐप की वेबसाइट (www.kimbho.com) की जांच की गई जिसमें पाया गया कि वेबसाइट को भी हटा लिया गया है। लेकिन उन्होंने कैश्ड वर्जन को ओपन कर लिया। किम्भो के ट्विटर पर पोस्ट की गई फोटो में भी बोलो टीम का जिक्र किया गया है।

जांच के दौरान पाया कि Bolo ऐप को 2 साल पहले फरवरी 2016 में लॉन्च किया गया था। बोलो ऐप के फेसबुक पेज से इस बात की जानकारी मिली है।

फेसबुक पर इसकी वेबसाइट www.bolo.chat बताई गई है लेकिन अब इस वेबसाइट को एक्सेस नहीं किया जा सकता है। हालांकि गूगल पर bolo.chat डालने पर बोलो ऐप और पतंजलि के बीच के कनेक्शन को देखा जा सकता है।

वहीं, गूगल प्ले स्टोर से बोलो चैट को डिलीट कर दिया गया है लेकिन ऐप के कैश्ड वर्जन से पता चला है कि बोलो चैट को पतंजलि ने टेकओवर कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया AI टेक्नोलॉजी से लैस MIUI 10 यूजर इंटरफेस, ये फीचर्स है खास

यहां दी गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पतंजलि की टीम ने पहले से मौजूद Bolo Chat को रीब्रांड किया है। जिसके बाद भी इस ऐप को स्वदेशी ऐप के तौर पर पेश किया जा रहा है।

ऐसे में पतंजलि के किम्भो ऐप को लेकर उठ रहे सवालों से कंपनी कटघरे में नजर आ रही है। फिलहाल, Kimbho ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

टॅग्स :बाबा रामदेवपतंजलिऐपव्हाट्सऐपगूगल प्ले स्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की