Xiaomi ने लॉन्च किया AI टेक्नोलॉजी से लैस MIUI 10 यूजर इंटरफेस, ये फीचर्स है खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: June 1, 2018 01:59 PM2018-06-01T13:59:21+5:302018-06-01T13:59:21+5:30

MIUI 10 की खासियत की अगर बात करें तो इस इंटरफेस को खास तरीके से डिजाइन किया गया है। अपने पिछले यूजर इंटरफेस से मीयूआई 10 काफी अलग है।

Xiaomi MIUI 10 launched with AI features, Complete list of smartphones which can be updated | Xiaomi ने लॉन्च किया AI टेक्नोलॉजी से लैस MIUI 10 यूजर इंटरफेस, ये फीचर्स है खास

Xiaomi ने लॉन्च किया AI टेक्नोलॉजी से लैस MIUI 10 यूजर इंटरफेस, ये फीचर्स है खास

नई दिल्ली,  1 जून: खबरों को विराम देते हुए आखिरकार चीनी कंपनी Xiaomi ने गुरुवार को अपने आठवें वर्षगांठ पर  स्मार्टफोन, टीवी, फिटनेस बैंड के अलावा MIUI इंटरफेस का लेटेस्ट वर्जन मीयूआई 10 को भी लॉन्च किया है। चीन के शेनजेन शहर में 31 मई को आयोजित इस इवेंट में कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन MI 8 को भी पेश किया। बता दें कि कंपनी के सभी द्वारा लॉन्च किए गए ये स्मार्टफोन MIUI 10 पर काम करेगा।

MIUI 10 के फीचर्स

MIUI 10 की खासियत की अगर बात करें तो इस इंटरफेस को खास तरीके से डिजाइन किया गया है। अपने पिछले यूजर इंटरफेस से मीयूआई 10 काफी अलग है। इसमें कई जरुरी बदलाव किए गए हैं। मीयूआई 10 के साथ यूजर्स को फुल व्यू स्क्रीन जेस्चर्स, स्वाइप टू डिलीट टास्क जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। लेटेस्ट इंटरफेस से शाओमी यूजर्स को एक नया टास्क मैनेजर मिलेगा। जिसमें यूजर्स को फुल स्क्रीन का फायदा मिलेगा। इस इंटरफेस की खासियतों में एक यह है कि यह फुल स्क्रीन जेस्चर्स के साथ स्क्रीन स्पेस को बढ़ा देता है।  साथ ही, यूजर्स किसी टास्क को हटाने के लिए स्वाइप कर पाएंगे और ज्यादा विकल्प के लिए इसे थोड़ी देर तक प्रेस करना होगा। बता दें कि MIUI 10 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आने वाली डिवाइसेज को सपॉर्ट करेगा।

इसे भी पढ़ें: भारत में Samsung Galaxy J4 के लॉन्च होने की खबर, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने MIUI 10 में AI टेक्नोलॉजी यानी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया है। कंपनी के मुताबिक, मीयूआई 10 को फोन में डाउनलोड करने में कुछ सेकेंड लगेगा। इस यूजर इंटरफेस में ऐप भी जल्दी लोड होंगे। इसके अलावा, यूजर्स बोकेह इफेक्ट में ली गईं तस्वीरों में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस को इस्तेमाल कर पाएंगे। यूजर्स इसका फायदा सिंगल और ड्यूल कैमरे के साथ आने वाले डिवाइस में उठा पाएंगे। शाओमी के मुताबिक, 'यूजर के बिहेवियर और अनुमानित ऐक्शंस का अध्ययन कर मीयूआई 10 लोड टाइम को 10 प्रतिशत तक घटा सकता है।'

शाओमी ने घोषणा की है कि पहला मीयूआई 10 चाइना डिवेलपर रॉम, चीनी डिवेलपर रॉम बीटा टेस्टर्स के लिए 1 जून को जारी किया जाएगा। मी डिवाइसेज़ के लिए मीयूआई 10 शेड्यूल के बारे में जानें: 

चाइना डिवेलपर रॉम (क्लोज़्ड बीटा) 
1 जून 

Mi 8, Mi MIX 2S, Mi MIX 2, Mi MIX, Mi 6X, Mi 6, Mi 5, Mi Note 2, Redmi S2, Redmi Note 5 

चाइना डिवेलपर रॉम (पब्लिक बीटा) 
जून के आखिर में
 
Mi 8, Mi MIX 2S, Mi MIX 2, Mi MIX, Mi 6X, Mi 6, Mi 5, Mi Note 2, Redmi S2, Redmi Note 5

कंपनी जुलाई के आखिर में जारी करेगी इन स्मार्टफोन्स में अपडेट

MIUI 10 इंटरफेस को फिलहाल कंपनी के कुछ ही डिवाइस में जारी किया गया है। इसके डिवेलपर्स प्रिव्यू को 6 जून को Mi8, Mi Mix2S, Mi MIX 2, Mi 6X, Mi 6, Mi 5, Mi Note 2, Mi S2 और Mi Note 5 पर रोल आउट किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 269 घंटे के स्टैंडबाय टाइम देने वाला Xiaomi Mi 8 SE लॉन्च, स्नैपड्रेगन 710 और AI ड्यूल कैमरे से लैस

इसके अलावा मीयूआई 10 Mi Note 3, Mi 5X, Mi 5c, Mi 5s, Mi 5s Plus,Mi 4, Mi 4c, Mi 4S, Mi Max 2, Mi Max, Redmi 5, Redmi 5A, Redmi 5 Plus, Redmi 4, Redmi 4A, Redmi 4X, Redmi 3S/Redmi 3X, Redmi Pro, Redmi Note 5A, Redmi Note 4 Qualcomm/Redmi Note 4X, Redmi Note 4 MTK, Redmi Note 3 Qualcomm पर भी दिया जाएगा।

Web Title: Xiaomi MIUI 10 launched with AI features, Complete list of smartphones which can be updated

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Xiaomiशाओमी