पैसों की  है जरूरत तो ये 5 ऐप दिलाएंगे आपको मिनटों में लाखों का लोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: June 1, 2018 04:44 PM2018-06-01T16:44:35+5:302018-06-01T16:44:35+5:30

हम आपकों ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको मिनटों में लोन मिल जाएगा। तो आइए जानतें हैं उन ऐप्स के बारे में...

Best 5 Mobile Apps to get instant loan | पैसों की  है जरूरत तो ये 5 ऐप दिलाएंगे आपको मिनटों में लाखों का लोन

पैसों की  है जरूरत तो ये 5 ऐप दिलाएंगे आपको मिनटों में लाखों का लोन

लोगों को अक्सर किसी जरुरी काम के लिए लोन की आवश्यक्ता होती है। लेकिन कई बार देखा गया है कि लोन लेने की लंबी प्रक्रिया के चलते लोन नहीं नहीं ले पाते हैं या फिर उन्हें लोन मिलने में परेशानी होती है। आपके स्मार्टफोन में कई तरह के ऐप्स मौजूद होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल प्ले स्टोर में कुछ ऐप्स ऐसे भी हैं जो आपको लोन दिला सकते हैं। हम आपकों ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको मिनटों में लोन मिल जाएगा। तो आइए जानतें हैं उन ऐप्स के बारे में...

Walnut

इस ऐप के जरिए भी आप 3 लाख तक का इंस्टेंट लोन ले सकते हैं। खास बात यह है कि यह ऐप आपको बजट के हिसाब से आपका खर्च बताता है और बिल आदि का रिमांइडर भी देता है। इसके अलावा यह आपके आस-पास के एटीएम तक की जानकारी भी देता है।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किया AI टेक्नोलॉजी से लैस MIUI 10 यूजर इंटरफेस, ये फीचर्स है खास

PaySense

पेसेंस ऐप आपको बहुत ही कम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराता है। इसके जरिए यूजर 2 लाख तक का लोन मिनटों में पा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि यूजर वर्किंग हों। इसके लिए यूजर योग्यता अनुसार PaySense पर आवेदन कर, लोन अग्रीमेंट साइन कर लोन प्राप्त कर सकते हैं।

CASHe Instant Personal Loans

यह ऐप दावा करता है कि यह यूजर को 2 लाख तक का लोन दिला सकता है। अगर यूजर के पास सारे डॉक्युमेंट सही हैं तो फिर इस ऐप के ज़रिए आपको मिनटों में ही लोन मिल जाएगा।

mPokket

इस ऐप की मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी और कहीं भी लोन ले सकते हैं। इस ऐप के जरिए स्टूडेंट भी लोन ले सकते हैं। यूजर इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आधार और आईडी कार्ड की डीटेल देने के बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना है। इसके बाद आपको जितने पैसे चाहिए, इस ऐप के जरिए निकाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत में Samsung Galaxy J4 के लॉन्च होने की खबर, जानें क्या है कीमत और फीचर्स

Upwards Quick Loan

इस ऐप का दावा है कि यूजर इस ऐप से 75 हजार तक का लोन ले सकते हैं। साथ ही, इसमें कोई ब्याज दर भी नहीं देना होगा है। यह ऐप होम लोन, मेडिकल इमरजेंसी जैसी कई चीजों के लिए लोन दिलाता है। इसके लिए बस आपको अपनी जरूरत और योग्यता बतानी होगी और अपने डॉक्युमेंट की जानकारी देनी होगी।

Web Title: Best 5 Mobile Apps to get instant loan

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे