लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan 2018: बहन को Gift करें ये 5 कूल गैजेट्स, कीमत 500 रुपये से शुरू

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 25, 2018 08:55 IST

अगर आप भी राखी के त्योहार पर अपनी बहन को कोई अच्छा सा Gadget Gift देने की सोच रहे हैं तो हम आपकी मदद करेंगे। रक्षाबंधन पर हम आपके लिए कुछ गैजेट्स की लिस्ट दे रहे हैं जो आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 25 अगस्त: इस रविवार यानी कि 26 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर अपनी बहन को क्या गिफ्ट दें ये एक भाई के लिए बड़ा सवाल बन जाता है। आज के टेक्नोलॉजी के दौर में महिलाओं को गैजेट्स से काफी लगाव हो चुका है। अगर आप भी राखी के त्योहार पर अपनी बहन को कोई अच्छा सा Gadget Gift देने की सोच रहे हैं तो हम आपकी मदद करेंगे। हम आपकी मदद के लिए कुछ गैजेट्स की लिस्ट दे रहे हैं जो आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। तो आइए देखते हैं टॉप 5 कूल गैजेट्स की लिस्ट..

Bluetooth Speakersकीमत- 500 रुपये से शुरू

अगर आपकी बहन को गाने सुनने का शौक है तो आप उन्हें ब्लूटूथ स्पीकर गिफ्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन बाजार में आपको Xioami, JBL, वंडरबूम, Philips जैसी कंपनियों के Bluetooth Speakers स्पीकर्स आसानी से मिल जाएंगे।

Power Bankकीमत- 600 रुपये से 1,500 रुपये

वाई-फाई डिवाइस और वायरलेस हेडफोन के अलावा आप अपनी बहन को पावर बैंक भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन Power Bank आपको 500 रुपये में भी मिल जाएगा। बाजार में 10000mAh से लेकर 20000mAh तक के पावरबैंक बिक्री के लिए मौजूद है। इनकी कीमत 600 रुपये से लेकर 1,500 रुपये तक है।

Hotspot Deviceकीमत- 1000 रुपये के करीब

इस लिस्ट में पहले हॉटस्पॉट डिवाइस को रखा गया है। बाजार में जियो फाई या एयरटेल हॉट-स्पॉट डिवाइस कम कीमत में मौजूद है जो आपकी बहन के लिए एक अच्छा गिफ्ट साबित हो सकता है। Hotspot Device के जरिए घर या बाहर इंटरनेट का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। कुल मिलाकर इसे मोबाइल वाई-फाई राउटर कह सकते हैं। इनकी बैटरी भी शानदार चलती हैं।

Wireless Headphonesकीमत- 1300-2000 रुपये के करीब

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हमने वायरलेस हेडफोन को रखा है। राखी गिफ्ट के लिए वायरलेस हेडफोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आपकी बहन को गाने सुनना पसंद है तो इससे अच्छा राखी गिफ्ट उनके लिए नहीं हो सकता है। बाजार में ऑफलाइन और ऑनलाइन Wireless Headphones कई कीमतों के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। अच्छी क्वालिटी के वायरलेस हेडफोन ऑनलाइन 1300-2000 रुपये के बीच आसानी से मिल जाते हैं।

Fitness Bandकीमत- 2,000 रुपये से कम

सेहत की चिंता किसे नहीं होती, ऐसे में आप अपनी बहन को फिटनेस ट्रैकर बैंड गिफ्ट में दे सकते हैं। बाजार में कम कीमत से ज्यादा कीमत तक में Fitness Band बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें स्नैपडील, फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट्स पर ये आपको आसानी से 2,000 रुपये से कम कीमत में मिल जाएंगे।

टॅग्स :रक्षाबन्धनगेजेट्सपावर बैंकब्लूटूथ स्पीकरशाओमीजेबीएलफ्लिपकार्टअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की