लाइव न्यूज़ :

रेलवे की अनोखी पहल, प्लास्टिक की बोतल नष्ट करो, मोबाइल रिचार्ज पाओ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 11, 2019 08:21 IST

रेलवे ने निर्देश जारी किया है कि इस साल 2 अक्तूबर से उसके परिसरों में एक बार प्रयोग में लाई जाने वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होगा.

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी. के. यादव ने कहा है कि स्टेशनों पर बोतलों को नष्ट करने वाली 400 मशीनें लगाई जाएंगी. वर्तमान में 128 स्टेशनों पर बोतल नष्ट करने वाली 160 मशीनें लगाई गई हैं.

एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक का प्रयोग छोड़ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को आगे बढ़ाते हुए रेलवे ऐसे यात्रियों के फोन को रिचार्ज करेगा जो स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल नष्ट करने वाली मशीनों का इस्तेमाल करेंगे.

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में राष्ट्र से एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और प्लास्टिक की पानी बोतलों का विकल्प तलाशने की अपील की थी.

रेलवे ने निर्देश जारी किया है कि इस साल 2 अक्तूबर से उसके परिसरों में एक बार प्रयोग में लाई जाने वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होगा.

रेलवे कर्मचारियों को स्टेशनों पर इस्तेमाल हो चुकी प्लास्टिक बोतलों को जमा करने और उन्हें पुनर्चक्रण के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है.

इससे पहले, मंत्रालय ने सभी विक्रेताओं और कर्मचारियों को प्लास्टिक का इस्तेमाल घटाने के लिए फिर इस्तेमाल होने वाले बैग के प्रयोग का निर्देश दिया था.

ऐसे ले सकेंगे लाभ:

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी. के. यादव ने कहा है कि स्टेशनों पर बोतलों को नष्ट करने वाली 400 मशीनें लगाई जाएंगी.

इसका इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को मशीन में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और इसके बाद उनका मोबाइल फोन रिचार्ज हो जाएगा. हालांकि, रिचार्ज के विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान में 128 स्टेशनों पर बोतल नष्ट करने वाली 160 मशीनें लगाई गई हैं.

टॅग्स :भारतीय रेलमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की