लाइव न्यूज़ :

PUBG Mobile Game: पबजी गेम ने एक दिन में 33 करोड़ की कमाई के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 7, 2019 16:23 IST

PUBG Mobile, गेम फॉर पीस से मई में हुए कुल राजस्व में से लगभग 10.1 करोड़ डॉलर का राजस्व एप्पल के स्टोर से प्राप्त हुआ, जबकि गूगल के प्लेटफार्म से कुल 4.53 करोड़ डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ। 

Open in App

'पबजी मोबाइल' और इसके नए वर्शन 'गेम फॉर पीस' के कारण चीन के इंटरनेट पॉवरहाउस टेनसेंट का राजस्व मई में एक दिन में 48 लाख डॉलर (लगभग 33 करोड़ रुपए) से अधिक दर्ज किया गया, इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाला ऐप बन गया है। मोबाइल ऐप इंटेलीजेंस कंपनी सेंसर टॉवर की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

अनुमान (जिसमें चीन में एंड्रायड से मिलने वाले राजस्व को शामिल नहीं किया गया है) के मुताबिक, दोनों वर्जन मिलकर मई में कुल 14.6 करोड़ डॉलर की कमाई की, जो कि अप्रैल के महीने में हुई 6.5 करोड़ डॉलर की कमाई की तुलना में 126 फीसदी अधिक है। इससे पहले अप्रैल में अब तक की सबसे अधिक कमाई हुई थी।

PUBG

PUBG Mobile, गेम फॉर पीस से मई में हुए कुल राजस्व में से लगभग 10.1 करोड़ डॉलर का राजस्व एप्पल के स्टोर से प्राप्त हुआ, जबकि गूगल के प्लेटफार्म से कुल 4.53 करोड़ डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ। 

सेंसर टावर के मोबाइल इनसाइट्स के प्रमुख रैंडी नेल्सन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि PUBG Mobile के दोनों वर्जन से होने वाली कमाई को एक साथ मिलाने से यह दूसरे स्थान पर रहने वाली गेम ऑनर ऑफ किंग्स से 17 फीसदी अधिक है, जिसने करीब 12.5 करोड़ डॉलर की कमाई की। यह गेम भी टेंनसेंट का ही है।

नेल्सन ने लिखा, 'ऐप स्टोर और गूगल प्ले यूजर्स ने पिछले महीने पबजी के दोनों मोबाइल संस्करणों पर औसतन 48 लाख डॉलर रोजना खर्च किए।'

टॅग्स :पबजी गेममोबाइल गेम्समोबाइल ऐपमोबाइलस्मार्टफोनएंड्रॉयड ऐप्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की