लाइव न्यूज़ :

iPhone 13 के लॉन्च इवेंट में बजी 'दम मारो दम' गाने की धुन! वीडियो देख सोशल मीडिया पर मची हलचल

By विनीत कुमार | Updated: September 15, 2021 12:25 IST

ऐपल ने मंगलवार को iPhone 13 सीरीज को लॉन्च किया। कंपनी ने iPhone 13 के तहत फोन के चार नए मॉडल लॉन्च किए हैं। इस लॉन्च इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App

ऐपल (Apple) का लॉन्च इवेंट हर साल दुनिया भर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। खास टेक और गैजेट में दिलचस्पी रखने वालों की इस इवेंट पर खास नजर रहती है। इस बार भी 14 सितंबर को ऐपल ने अपने इवेंट के जरिए आईफोन-13 को लॉन्च किया। हालांकि इस बार के इवेंट को देख भारतीय यूजर्स खासे हैरान हैं।

दरअसल आईफोन 13 के लॉन्च का वीडियो भारतीय लोगों को हैरान कर रहा है। इसे देखने पर ऐसा लगता है कि इसमें बॉलीवुड गाने 'दम मारो दम' की धुन का इस्तेमाल किया गया है। ये धुन लॉन्च इवेंट के दौरान ऐपल के मुख्यालय में बजाई गई। 

सोशल मीडिया पर अब इस इवेंट के कुछ वो हिस्से वाय़रल हो रहे हैं जिसमें बॉलीवुड गाने की धुन को इस्तेमाल किए जाने की बात कही जा रही है। इस धुन को वीडियो की शुरुआत में प्रतिष्ठित कलाकार फुटसी द्वारा बनाए गए 'वर्क ऑल डे' गीत के शुरुआती भाग में सुना जा सकता है।

गौरतलब है कि ऐपल ने मंगलवार को iPhone 13 सीरीज को लॉन्च किया। कंपनी ने iPhone 13 के तहत फोन के चार नए मॉडल लॉन्च किए हैं। साथ ही इस इवेंट में कंपनी ने कई और दूसरे प्रोडक्ट भी लॉन्च किए।

आईफोन की बात करें तो कंपनी ने iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, और iPhone 13 Pro Max को लॉन्च किया है। इन चारों में स्क्रीन का आकार समान है। साथ ही डिजाइन भी पिछले मॉडल से मिलता-जुलता है।

आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इसमें 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी तक की स्टोरेज है। वहीं,  iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max दोनों 1TB तक स्टोरेज के साथ उपलब्ध होंगे। 

टॅग्स :आइफोनएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की