लाइव न्यूज़ :

बस 2 मिनट में SMS और मिस्ड कॉल के जरिए जानें अपना PF बैलेंस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 27, 2019 17:23 IST

आप घर बैठे अपने पीएफ जानकारी ले सकते हैं। इसके दो आसान तरीके है। ऑनलाइन चेक करने के अलावा आप सिर्फ एक SMS और मिस्ड कॉल की मदद से अपने मोबाइल से PF बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसकी डिटेल..

Open in App

अगर आप जॉब करते हैं और आपकी कंपनी सैलरी में से PF यानी प्रोविडेंट फंड काटती है। EPF Scheme, 1952 के तहत आने वाली हर कंपनी अपने सभी इम्‍प्‍लॉई की सैलरी में से प्रोविडेंट फंड यानी PF बैलेंस काटता है। लेकिन ऐसे कई मामले हैं, जब कंपनी ने इम्‍प्‍लॉइज का PF काट तो लिया लेकिन इसे उनके PF अकाउंट में ट्रांसफर नहीं किया।

इंप्लॉई को PF कॉन्‍ट्रीब्‍यूशन और बैलेंस की जानकारी रहे, इसके लिए इम्‍प्‍लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPFO) पेपरलेस सुविधा दे रहा है। आप घर बैठे अपने पीएफ जानकारी ले सकते हैं। इसके दो आसान तरीके है। ऑनलाइन चेक करने के अलावा आप सिर्फ एक SMS और मिस्ड कॉल की मदद से अपने मोबाइल से PF बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसकी डिटेल...

SMS की मदद से चेक करें PF बैलेंस

स्टेप 1- PF बैलेंस की जानकारी के लिए सबसे पहले अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UN) एक्टिवेट करें। एक्टिवेट करने के 6 घंटे बाद आप अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर सकते हैं।

स्टेप 2- UN में अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN लिखकर भेजने होगा।

स्टेप 3- मैसेज भेजने के कुछ देर बाद आपको EPFO की तरफ से एक SMS मिलेगा। इसी मैसेज में आपके PF बैलेंस की जानकारी दी हुई होगी।

स्टेप 4- अगर आप चाहें तो इंग्लिश के अलावा अपनी भाषा में भी मैसेज भेज सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज में भाषा का नाम लिखना होगा। जैसे कि अगर आपको तमिल में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN TAM लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा।

MissCall की मदद से ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस

मैसेज के अलावा आप मिस्ड कॉल की मदद से भी पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर नंबर से ही मिस्ड कॉल करना होगा।

smartphone-pf-bal

स्टेप 1- अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से +911122901406 पर मिस्ड कॉल करें।

स्टेप 2- मिस्ड कॉल देने के बाद आपको एसएमएस के जरिए PF (प्रोविडेंट फंड) बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनमोबाइलस्मार्टफोनटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की