लाइव न्यूज़ :

Paytm Mall Freedom Cashback Sale: ऐपल iPhone X पर मिल रहा 10,000 रु का कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 13, 2018 11:39 IST

ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम ने भी Paytm Mall Freedom Cashback Sale का आयोजन किया है जो कि 15 अगस्त तक चलेगी। पेटीएम इस मौके पर iPhone X पर एक बेहतरीन ऑफर दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपेटीएम ने भी Paytm Mall Freedom Cashback Sale का आयोजन किया हैपेटीएम सेल में iPhone X पर 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगापेटीएम मॉल फ्रीडम कैशबैक सेल 15 अगस्त तक चलेगी

नई दिल्ली, 13 अगस्त: देश की सभी ऑनलाइन शॉपिंग साइट स्वतंत्रता दिवस 2018 को खास बनाने के लिए तमाम तरह के सेल का आयोजन कर रही हैं। इसमें अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल एक दिन पहले ही खत्म हुई है। अगर आप सेल में ऑफर का लाभ उठाने से चुक गए हैं तो पेटीएम अभी आपको यह मौका दे रहा है। दरअसल, ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम ने भी Paytm Mall Freedom Cashback Sale का आयोजन किया है जो कि 15 अगस्त तक चलेगी। पेटीएम इस मौके पर iPhone X पर एक बेहतरीन ऑफर दे रहा है। आईफोन एक्स पर मिलने वाले सभी ऑफर्स एक साथ मिलने पर आपको कुल 24,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। अगर आपको सभी ऑफर्स नहीं भी मिलते हैं तो भी पेटीएम आपको 10,000 रुपये का कैशबैक देता है। ये कैशबैक यूजर के Paytm wallet में भेजा जाएगा।

इसके साथ ही अगर आप सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत कैशबैक ऑफर मिलेगा। बता दें कि कम से कम ऑर्डर 5,000 रुपये का होना चाहिए, अधिकतम 1,250 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 14,250 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा। बता दें कि यह ऑफर स्टॉक सीमित रहने तक ही है।

Apple iPhone X स्पेसिफिकेशन

आइफोन एक्स में 5.8 इंच का बिना बेजल वाला डिस्प्ले है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1125x2436 पिक्सल है जो अब तक किसी आईफोन मॉडल में नहीं देखने को मिला। कंपनी ने इसे सुपर रेटिना डिस्प्ले का नाम दिया है। iPhone X के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। एक सेंसर एफ/1.8 अपर्चर वाला है और टेलीफोटो लेंस एफ/2.4 अपर्चर वाला। फोन में आपको 7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि वह पॉर्ट्रेट मोड फीचर को इस फोन का भी हिस्सा बना रही है। ऐपल आईफोन एक्स में 2716 एमएएच की बैटरी है। यह हैंडसेट ऐपल ए11 बॉयोनिक प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आता है।  iPhone X 64 जीबी और 256 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।

बता दें कि Apple सितंबर 2018 में तीन नए आईफोन लॉन्च कर सकती है। Apple iPhone 2018 का प्रीमियम वेरिएंट 6.5 इंच की ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। वहीं ऐपल आईफोन 2018 का किफायती वेरिएंट एलसीडी वेरिएंट के साथ लॉन्च होगा।

 

टेक्नोलॉजी और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :पेटीएमआईफोन एक्सआइफोनऐपलसेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारअब फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर सिर्फ कटेंगे 99 रुपये, जानिए नए नियम के बारे में

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की