लाइव न्यूज़ :

भारतीयों की वजह से WhatsApp ने न्यू ईयर पर बनाया यह रिकॉर्ड

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 5, 2018 12:00 IST

नए साल पर दुनियाभर में भेजे गए 75 अरब मैसेज में से 13 अरब से ज्यादा तस्वीरें और 5 अरब वीडियो शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सऐप के मुताबिक, एक दिन में रिकॉर्ड यह अब तक का सबसे ज्यादा डाटा हैनये साल पर व्हाट्सऐप ठप होने के बावजूद दुनियाभर में भेजे गए 75 अरब मैसेज में से 13 अरब से ज्यादा तस्वीरें और 5 अरब वीडियो शामिल हैं।

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल सभी स्मार्टफोन यूजर्स करते हैं। भारत में 20 करोड़ लोग व्हाट्सऐप का यूज करते हैं। पूरी दुनियाभर में इसकी लोकप्रियता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए साल के मौके पर भारत में व्हाट्सऐप के जरिए 31 दिसंबर को कुल 20 अरब से ज्यादा मैसेज भेजे गए। नए साल में यूजर्स ने 2018 के आने पर बधाई देने के लिए इस एप का इस्तेमाल किया है।

व्हाट्सऐप से दुनियाभर में 75 अरब से ज्यादा भेजे गए मैसेज

हाल ही में व्हाट्सऐप की ओर से जारी किए गए एक रिलीज में कहा गया है कि न्यू ईयर इव पर दुनियाभर में 75 अरब से ज्यादा मैसेज भेजे गए हैं जिनमें से 20 अरब मैसेज भारत से थे। ऐसा पहली बार है जब व्हाट्सऐप से इतनी ज्यादा की संख्या में मैसेज भेजे गए हैं।

एक बयान में व्हाट्सऐप ने कहा कि दुनियाभर में भेजे गए 75 अरब मैसेज में से 13 अरब से ज्यादा तस्वीरें और 5 अरब वीडियो शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह डाटा 31 दिसंबर को रिकॉर्ड किया गया। यह डाटा 24 घंटो का है। यह डाटा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता और एक्टिविटी को दर्शाता है।

नए साल पर 1 घंटे तक व्हाट्सऐप था ठप

दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा व्हाट्सऐप के यूजर हैं और भारत में ही इसके 20 करोड़ से ज्यादा यूजर है। अमेरिका के बाद व्हाट्सऐप यूज करने वाला भारत इस ऐप का सबसे बड़ा बाजार है। नया साल आने से ठीक पहले 31 दिसंबर की रात से यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ठप पड़ गया था। करीब 1 घंटे तक व्हाट्सऐप के नहीं चलने की शिकायतें आती रहीं।

व्हाट्सऐप ने मांगी माफी

नए साल के ऐन मौके पर व्हाट्सऐप के बंद होने जाने पर कंपनी ने आधिकारिक रूप से माफी मांगी थी। व्हाट्सऐप ने बयान देकर बताया, ''दुनियाभर के व्हाट्सऐप यूजर को कुछ परेशानी हुई जिसे अब सुलझा लिया गया है।'' हालांकि, करीब एक घंटे तक Whatsapp में आई परेशानी का कारण पता नहीं चला।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सएंड्राइडस्मार्टफोनटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियानए साल में Whatsapp हुआ डाउन, यूजर्स ने Twitter पर लिए मजे

टेकमेनियाइंस्टाग्राम के इन 5 फीचर्स के बारे में शायद ही जानते होंगे आप

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की