लाइव न्यूज़ :

Oppo F9 Pro स्मार्टफोन भारत में आज देगा दस्तक, 5 मिनट चार्ज में मिलेगा 2 घंटे का टॉकटाइम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 21, 2018 12:52 IST

Oppo F9 Pro Launch today at 12 PM in India: ओप्पो एफ9 की तरह ही ओप्पो एफ9 प्रो स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले होगा जिसमें V आकार का वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में ओप्पो एफ9 प्रो 21 अगस्त को लॉन्च होगामीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है Oppo F9ओप्पो एफ9 प्रो में फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी दी गई है

नई दिल्ली, 21 अगस्त: चीनी कंपनी ओप्पो भारत में आज अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo F9 Pro को लॉन्च करेगी। इस फोन से जुड़ी पहले ही कई जानकारियां मिल चुकी है। बता दें कि इस फोन को हाल ही में वियतनामा में Oppo F9 नाम से लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में ओप्पो एफ9 प्रो नाम से उतारने की तैयारी में है। Oppo F9 Pro भारत में 21 अगस्त यानि मंगलवार को लॉन्च होगा। फोन में दिए गए फीचर्स इसे खास बनाती है।

ओप्पो एफ 9 प्रो की सबसे बड़ी खासियत की अगर बात करें तो Oppo F9 Pro में VOOC फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। इस फीचर के जरिए आप फोन को 5 मिनट चार्ज करके 2 घंटे का टॉकटाइम पा सकते हैं। इस फोन में 3,500 mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo F9 Pro की हो सकती है ये कीमत

भारत में इस मोबाइल की कीमत वियतनाम में रखी गई कीमत के आसपास ही रहने की उम्मीद है। वियतनाम में ओप्पो एफ 9 प्रो की कीमत भारतीय रुपए में 23,500 रुपये है और भारत में भी इसकी कीमत इसी के आसपास रहने का अनुमान है।

Oppo F9 Pro के स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ9 की तरह ही ओप्पो एफ9 प्रो स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले होगा जिसमें V आकार का वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच मिलेगा। फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo F9 या Oppo F9 Pro में दो सिम स्लॉट होंगे। ओप्पो एफ9 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 स्किन के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एआरएम माली जी72 एमपी3 जीपीयू दिया जाएगा।

Oppo F9 में ड्यूल कैमरा सेटअप होने की जानकारी दी गई है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। इसकी बैटरी 3500 एमएएच की है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Oppo F9 में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.99 मिलीमीटर है।

टॅग्स :ओप्पोस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए