लाइव न्यूज़ :

OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की आज से सेल, फोन की खरीद पर Jio देगा 9000 रुपये तक का फायदा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 16, 2019 07:23 IST

16 मई दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Open in App

चीनी कंपनी वनप्लस ने OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। इन दोनों ही फोन की बिक्री आज यानी 16 मई दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि फिलहाल यह सले सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए होगी। वहीं, बाकी ग्राहकों के लिए फोन की बिक्री 17 मई को की जाएगी।

फोन की पहली सेल पर यूजर्स को ढेरों ऑफर्स दिए जाएंगे। तो आइए जानते हैं ऑफर्स की पूरी डिटेल...

5400 रुपये का कैशबैक पाने का मौका

ग्राहकों को 5,400 रुपये का कैशबैक 150 रुपये के 36 वाउचर्स के तौर पर मिलेगा। ये सभी वाउचर्स Jio App पर मिलेंगे। कस्टमर्स इन वाउचर्स को अगले 299 रुपये के रिचार्ज के समय इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्राहकों को 3G और 4G डेटा रोजाना मिलेगा। यह रिचार्ज 28 दिनों के लिए वैलिड होगा। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स, एसएमएस के अलावा जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे Apps को इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।

299 रुपये के रिचार्ज पर 9300 रुपये का फायदा

‘जियो-वनप्लस 7 सीरीज Beyond Speed Offer’ के तहत वनप्लस 7 की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहकों को Jio की ओर से 299 रुपये का रिचार्ज कराने पर 5,400 का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 3,900 रुपये का एक्स्ट्रा बेनेफिट भी मिलेंगे। यानी ग्राहक करीब 9,300 रुपये के फायदा पा सकते हैं।

OnePlus 7 Pro फीचर्स

OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन की बात कें तो इसे तीन वेरिएंट में उतारा गया है, जिसमें पहले में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। दूसरे में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज व तीसरे में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। तीनों स्मार्टफोन्स की कीमत क्रमश: 48,999 रुपये, 52,999 रुपये और 57,999 रुपये रखी गई है।

OnePlus 7 प्रो में 48 मेगा पिक्सल के सेंसर के साथ डुअल कैमरा है। स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता 4000mAh है। ग्राहकों को ये स्मार्टफोन तीन कलर्स में मिलेंगे। जिसमें मिरर ग्रे, नेबुला ब्लू और ऑलमंड कलर मौजूद हैं। इस फोन में 2.84Ghz ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus 7 के फीचर्स

कंपनी ने OnePlus 7  को दो वेरिएंट में उतारा है। जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। वहीं, दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की कीमत क्रमशः 32,999 रुपये और 37,999 रुपये रखी गई है।

फोन्स के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इनमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले दिया गया। साथ ही साथ स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड oxygenOS पर चलते हैं। इसमें 8GB तक रैम और Adreno 640 के साथ 2.84Ghz की स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया।

टॅग्स :वनप्लसअमेजनस्मार्टफोनमोबाइलसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की