लाइव न्यूज़ :

Nokia लाने वाला है स्मार्ट टीवी, फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री, शाओमी और सैमसंग को मिलेगी टक्कर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 7, 2019 12:09 IST

Nokia ने देश के पॉपुलर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से साझेदारी की है। इस बारे में फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह अब नोकिया ब्रैंड के स्मार्ट टीवी की बिक्री करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देNokia ने देश के पॉपुलर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से साझेदारी की हैमोटोरोला ने भी फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर भारत में अपने स्मार्ट टीवी (Smart TV) को लॉन्च किया हैनोकिया ब्रैंड की स्मार्ट टीवी खास स्पीकर्स के साथ आएंगे

पिछले कई सालों से भारतीय बाजार में स्मार्ट टीवी का चलन काफी बढ़ गया है, जिसके चलते स्मार्टफोन कंपनियां भी यूजर्स को लुभाने के लिए इस ओर कदम बढ़ा चुकी हैं। इसके तहत वनप्लस, मोटोरोला, सैमसंग और अब नोकिया भी अपने स्मार्ट टीवी पर काम करना शुरु कर चुकी है।

Nokia ने देश के पॉपुलर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से साझेदारी की है। इस बारे में फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह अब नोकिया ब्रैंड के स्मार्ट टीवी की बिक्री करेगी। बता दें कि मोटोरोला ने भी फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर भारत में अपने स्मार्ट टीवी (Smart TV) को लॉन्च किया है।

नोकिया की बिक्री बढ़ाएगा फ्लिपकार्ट

नोकिया-फ्लिपकार्ट की साझेदारी को लेकर कंपनी ने कहा कि Nokia के जरिए हमें भारतीय ग्राहकों की जरूरत को अच्छे से समझने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ग्राहकों के बजट और उनकी मांग को ध्यान में रखकर टीवी बनाने और उसकी बिक्री को तय करेगी। साथ ही Flipkart एंड-टू-एंड मार्केट स्ट्रैटिजी को भी खुद ही तय करेगी।

टीवी में होंगे JBL स्पीकर्स

फ्लिपकार्ट से दी गई जानकारी के मुताबिक, नोकिया ब्रैंड की स्मार्ट टीवी खास स्पीकर्स के साथ आएंगे। ये स्पीकर्स जेबीएल कंपनी के होंगे यानी कि Nokia Smart TV को जेबीएल के स्पीकर्स और साउंड प्रोग्राम का सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि JBL बाइ हर्मन को इंडस्ट्री में बेस्ट ऑडियो प्रॉडक्ट्स बनाने के लिए जाना जाता है।

एंड्रॉयड ओएस पर करेगा काम

खबरों की मानें तो नोकिया का अपकमिंग स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। वहीं, इसके फीचर्स की बात करें तो ये काफी हद तक मोटोरोला के स्मार्ट टीवी से मिलता-जुलता होगा। हालांकि टीवी में साउंड के सिस्टम अलग होंगे।

हालाकिं, कंपनी ने अपने स्मार्ट टीवी के लॉन्च डेट की कोई जानकारी अभी तक नहीं दी है। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में इसे लॉन्च कर सकती है। साथ ही टीवी कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

टॅग्स :नोकियास्मार्ट टीवीमोटोरोला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमाइक्रोचिप, नोकिया, पेपाल, एप्लाइड मैटेरियल्स, गीकमाइंड्स के साथ समझौता, हजारों नौकरी और अरबों निवेश, अमेरिका यात्रा पर गए सीएम स्टालिन ने किए हस्ताक्षर

कारोबारNokia Layoffs Festive: त्योहारी सीजन से पहले नोकिया ने बड़ा झटका!, 14000 कर्मचारी बाहर होंगे, बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा, आखिर क्या है वजह

कारोबाररिलायंस जियो 5जी उपकरण के लिए नोकिया के साथ 1.7 अरब डॉलर का सौदा करने को तैयार

टेकमेनियासरकार की PLI योजना ने रोजगार के खोले दरवाजे, इस वित्तीय वर्ष देश में मोबाइल निर्माण में 1,50,000 नई नौकरियों की उम्मीद

टेकमेनियाएयरटेल अगस्त में शुरू करने जा रहा है 5जी सेवा, 'जिओ धन धना धन' को देगा कड़ी टक्कर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की