लाइव न्यूज़ :

पुराने फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन को इधर-उधर बेचने से पहले पढ़ लें ये खबर, अब सरकार पैसे के साथ देगी इंसेंटिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2019 13:37 IST

इंसेंटिव किस हिसाब से दिया जाए इस बात को लेकर अभी विचार विमर्श जारी है। इसे लागू करने में लगभग 10 दिन का समय लगने की उम्मीद है। लेकिन इस पॉलिसी से एक फायदा यह होगा कि स्टील के पुराने स्क्रैपेज आसानी से एक जगह एकत्र किये जा सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार नई स्क्रैपेज पॉलिसी के जरिए स्टील के आयात को कम करने पर भी जोर देना चाहती है। भारत में सालभर में करीब 60 लाख टन स्टील स्क्रैप का आयात किया जाता है।

यदि आपके पास भी पुरानी कार, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन है तो इसे कबाड़ी के हाथों बेचने से पहले ये खबर पढना आपके लिये फायदे का सौदा हो सकता है। दरअसल सरकार अगले हफ्ते स्टील स्कैपेज पॉलिसी लाने जा रही है। इससे जुड़े मसौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहले यह पॉलिसी सिर्फ गाड़ियों के लिये थी लेकिन अब ड्राफ्ट में फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू सामान को भी शामिल कर लिया गया है।

इन सामनों को स्क्रैप सेंटर में जाकर आसानी से बेचा जा सकेगा। सरकार जल्द ही कई जगह स्क्रैपेज सेंटर बनाने की तैयारी में है। जब आप इन खराब हो चुके इन सामान को बेचेंगे तो आपको इंसेंटिव मिलेगा। मतलब सामान बेचने के बदले आपको पैसा तो मिलेगा ही उसके अलावा सरकार इंसेंटिव भी देगी। इंसेंटिव देने के पीछे सरकार का उद्देश्य लोगों को इस तरफ आकर्षित करना है।

इंसेंटिव किस हिसाब से दिया जाए इस बात को लेकर अभी विचार विमर्श जारी है। इसे लागू करने में लगभग 10 दिन का समय लगने की उम्मीद है। लेकिन इस पॉलिसी से एक फायदा यह होगा कि स्टील के पुराने स्क्रैपेज आसानी से एक जगह एकत्र किये जा सकेंगे इससे उनको रिसाइकल कर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही पुरानी कबाड़ खड़ी गाड़ियां भी हट जाएंगी। 

बढ़ेगी नई गाड़ियों के बिकने की संभावनाअगर सरकार की तरफ से दिया जाने वाला इंसेंटिव लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहा तो पुरानी हो चुकी गाड़ियों को भी बेच कर लोग नई गाडी खरीदने का रुख करेंगे। लोग नई कार खरीदेंगे तो इससे गाड़ियों की बिक्री बढ़ेगी। उम्मीद है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में चल रही मंदी भी शायद कुछ कम हो।

कम होगा स्टील का आयातइस नई स्क्रैपेज पॉलिसी के जरिए स्टील के आयात को कम करने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि सरकार की स्टील स्क्रैप प्लांट खोलने की योजना है जहां पुराने स्टील को फिर से इस्तेमाल के लायक बनाने पर जोर दिया जाएगा। भारत में सालभर में करीब 60 लाख टन स्टील स्क्रैप का आयात किया जाता है। जबकि डिमांड इससे ज्यादा है।

टॅग्स :सरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndia Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट में बंपर भर्ती, 28,740 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें डिटेल्स

भारतकौशल विकास योजना से खिलवाड़ करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई 

भारतSSC Exam Schedule 2026: CGL से लेकर MTS तक..., एसएससी ने नए साल के लिए परीक्षा कैलेंडर किया जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

भारतSSC CGL Tier 1 Exam 2025 का रिजल्ट जारी, यहां से सीधे डाउनलोड करें

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की