लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि पर इन 5 ऐप्स के जरिए घर बैठे ऑर्डर करें व्रत का खाना

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 10, 2018 18:04 IST

देश में नवरात्रि शुरू होने के साथ ही हर जगह दुर्गा मां के नौ रूपों की सजावट की जाती है। नवरात्र में लोग देवी को खुश करने के लिये नौ दिन का व्रत रखते हैं। नवरात्र में व्रत रखने वालों के लिए कई रेस्टोरेंट में व्रत का खाना बनाया जाता है, जिसे लोग घर बैठे ऐप्स के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: देश में आज से यानी 10 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है। नवरात्रि का हिन्दूओं में काफी ज्यादा महत्व है। नवरात्रि का त्यौहार हर साल दो बार पड़ता है। पहला चैत्र मास का चैत्र नवरात्रि और दूसरी बार अश्विन मास में शारदीय नवरात्रि मनाए जाते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 10 अक्टूबर, 2018 दिन बुधवार से प्रारंभ हैं। देवी का यह महापर्व 19 अक्टूबर तक चलेगा।

देश में नवरात्रि शुरू होने के साथ ही हर जगह दुर्गा मां के नौ रूपों की सजावट की जाती है। नवरात्र में लोग देवी को खुश करने के लिये नौ दिन का व्रत रखते हैं। नवरात्र में व्रत रखने वालों के लिए कई रेस्टोरेंट में व्रत का खाना बनाया जाता है, जिसे लोग घर बैठे ऐप्स के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं। ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आसानी से व्रत का खाना ऑर्डर किया जा सकता है। हम आपको कुछ ऐसी ही ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं..

Swiggy

ऐप के जरिए फूड ऑर्डर करने वाले यूजर के लिए यह एक बेहतर ऐप हो सकता है। स्वीगि अपने यूजर के लिए हमेशा कुछ न कुछ डिस्काउंट ऑफर लाता रहता है। इस ऐप से भी आप आसानी से व्रत का खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल कर आप बिकानेरवाला, हल्दीराम जैसे रेस्टोरेंट से अपनी पसंद के व्रत वाले खाने को ऑर्डर कर सकते हैं। नवरात्रि में इन रेस्टोरेंट्स में नवरात्रि स्पेशल के नाम से एक अलग मेन्यू होता है, जिसमें व्रत के अलग-अलग तरह के डिश के नाम और कीमत के बारे में जानकारी दी होती है। 

Zomato

जोमेटो एक पॉपुलर फूड ऐप है। इसके जरिए आप नवरात्रि स्पेशल फूड ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इस ऐप पर आपको बिकानेरवाला और दूसरे रेस्टोरेंट के डिश देखने को मिलेंगे जिनमें फलाहारी थाली, फलाहारी पनीर टिक्का और व्रत के दूसरे खाने शामिल है। इसके जरिए आप घर बैठे ऑनलाइन मंगा सकते हैं।

Foodpanda

इस ऑनलाइन ऐप के जरिये आप घर बैठे व्रत का खाना ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। अपना लोकेशन डालकर चेक कर सकते हैं, आपके आस पास कौन कौन से रेस्टोरेंट व्रत का खाना डिलीवरी कर सकते हैं।

Faasos

इस फूड ऐप के जरिए आप घर बैठे आसानी से व्रत का खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इस ऐप पर साबुदाना खिचड़ी, पनीर, सिंघाडा आलू पराठा, हलवा समेत कई तरह के व्रत के खाने मिलेंगे।

टॅग्स :नवरात्रिऐपमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की