लाइव न्यूज़ :

मोटोरोला का Moto E6 हुआ लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 26, 2019 14:05 IST

Moto E6 फोन में डिस्प्ले नॉच, होल-पंच या ऑल-स्क्रीन डिज़ाइन नहीं दिया गया है। फोन का डिजाइन थोड़ा पुराना लग सकता है आपको। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमोटो ई6 में 3,000 एमएएच की बैटरी है Moto E6 में 5.5 इंच एचडी+ स्क्रीन दी गई हैमोटो ई6 में है सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन Moto E6 को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि यह फोन मोटो ई5 का सक्सेसर है। पहले मॉडल की तुलना में इसमें थोड़ कम अपग्रेड्स किए गए हैं। मोटो ई6 एक बजट स्मार्टफोन है।

फोन में डिस्प्ले नॉच, होल-पंच या ऑल-स्क्रीन डिज़ाइन नहीं दिया गया है। फोन का डिजाइन थोड़ा पुराना लग सकता है आपको। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं दी गई है।

Moto E6

कीमत और उपलब्धता

अमेरिकी बाजार में मोटो ई6 (Moto E6) फोन की कीमत $149.99 यानी लगभग 10,300 रुपये रखी गई है। कंपनी ने किसी और देश में इस फोन की लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

फिलहाल इस फोन सिर्फ एक स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। हालांकि भारत में यह फोन कई स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

ये हैं फीचर्स

Moto E6 फोन में 5.5 इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है जो HD+ रेजॉल्यूशन से लैस है। फोन में स्नैपड्रैगन 435 SoC दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी का दावा है कि स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 427 से 50 फीसदी तेज है।

Moto E6

यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट ऑफ द बॉक्स दिया गया है। कैमरे की अगर बात करें तो 13 मेगापिक्सल रियर कैंमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में वाई फाई, ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm जैक, जीपीएस और माइक्रोयूएसबी कनेक्टिविटी दी गई है। डिवाइस में सिंगल नैनो सिम स्लॉट दिया गया है। फोन में 3,000mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

टॅग्स :मोटोरोलाएंड्राइड स्मार्टफोनमोबाइलफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की