लाइव न्यूज़ :

बड़ी बैटरी वाले Moto E5 Plus और Moto E5 से उठा पर्दा, Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 10, 2018 19:03 IST

दोनों फोन की खासियत की बात करें तो Moto E5 Plus में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी है। वहीं, Moto E5 हैंडसेट 4000 एमएएच बैटरी से लैस है। दोनों ही स्मार्टफोन मोटो डिस्प्ले और मोटो एक्शन्स फीचर के साथ आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देMoto E5 और Moto E5 Plus एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेंगेMoto E5 की इनबिल्ट स्टोरेज है 16 जीबी और साथ में दिए गए हैं 2 जीबी रैमMoto E5 Plus में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी

नई दिल्ली, 10 जुलाई: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने मंगलवार को भारत में अपनी E सीरीज के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन डिवाइस को Moto E5 और Moto E5 Plus नाम से पेश किए हैं। बता दें कि इन स्मार्टफोन को सबसे पहले अप्रैल महीने में Moto E5 Play और Moto G6 सीरीज़ के साथ ब्राज़ील में लॉन्च किया गया था।

Motorola के इन दोनों फोन की खासियत की बात करें तो Moto E5 Plus में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी है। वहीं, Moto E5 हैंडसेट 4000 एमएएच बैटरी से लैस है। दोनों ही स्मार्टफोन मोटो डिस्प्ले और मोटो एक्शन्स फीचर के साथ आएंगे। पहले ये फीचर मोटोरोला के प्रीमियम स्मार्टफोन का हिस्सा रहे हैं। दोनों ही फोन पानी के मामूली छीटों से सुरक्षित रहेंगे और इनमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले भी हैं।

इसे भी पढ़ें: OnePlus 6 के Midnight Black 256GB स्टोरेज वेरिएंट की बिक्री शुरू, मिल रहा कैशबैक ऑफर

Moto E5 और Moto E5 Plus की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर

भारतीय बाजार में Moto E5 Plus की कीमत है 11,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया और मोटो हब स्टोर में उपलब्ध है। स्मार्टफोन को ब्लैक व फाइन गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन को ग्राहक 11 जुलाई से खरीद पाएंगे, यानी बिक्री मध्यरात्रि से शुरू होगी। यह फोन फाइन गोल्ड और ब्लैक रंग में मिलेगा।

अब बात करतें हैं Moto E5 Plus पर मिल रहे ऑफर की। इस फोन को SBI कार्ड से खरीदने पर 800 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ 9 महीने तक No Cost EMI का ऑप्शन भी यूजर को मिलेगा। रिलायंस जियो की ओर से 130 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। मोटो हब स्टोर में पेटीएम ऐप से इस स्मार्टफोन को खरीदने पर यूजर को मोबाइल बिल पेमेंट्स, रीचार्ज और यूटिलिटी पैमेंट्स पर 1,200 रुपये कैशबैक मिलेगा।

अगर बात करें Moto E5 के कीमत की तो इसे 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह फोन Amazon India और मोटो हब स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो इस हैंडसेट के साथ 130 जीबी एक्स्ट्रा डेटा देगी। इस फोन के साथ भी मोटो हब-पेटीएम मॉल ऑफर उपलब्ध है। इस फोन को फाइन गोल्ड और फ्लैश ग्रे रंग में उपलब्ध कराया गया है।

Moto E5 Plus के स्पेसिफिकेशन

Moto E5 Plus में 6 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। रिजॉल्यूशन एचडी प्लस दिया गया है। फोन को पावर देती है 5000 एमएएच की बैटरी, जो टर्बोचार्ज सपोर्ट के साथ आती है। दावा किया गया है कि 15 मिनट में फोन 6 घंटे काम करने लायक चार्ज हो जाएगा। फोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करेगा। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है और 3 जीबी रैम मौजूद है। Moto E5 को पानी व दूसरे तरल पदार्थों से सुरक्षित रखने के लिए स्प्लैश रेसिस्टेंट कोटिंग दी गई है।

स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल कैमरा है, जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस होकर आया है। इसमें लेजर ऑटोफोकस और फेस डिटेक्शन ऑटोफोक्स फीचर है। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। Moto E5 Plus 32 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन 4 रंग विकल्प - ब्लैक, मिनर ब्लू, फ्लैश ग्रे, फाइन गोल्ड में आया है। हैंडसेट का वजन 200 ग्राम है।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi Anniversary Sale शुरू, शाम इतने बजे से मिलेगा सिर्फ 4 रुपये में स्मार्टफोन, LED TV

Moto E5 के स्पेसिफिकेशन

मोटो ई5 में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) मैक्स विज़न आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। ड्यूल सिम Moto E5 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा।

Moto E5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट पैनल पर सेल्फी लाइट के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और जरूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। मोटो ई5 में 4000 एमएएच की बैटरी है जो 10 वॉट के रेपिड चार्जर के साथ आएगी। यह प्लास्टिक बॉडी वाला फोन है।

टॅग्स :मोटोरोलाअमेजनस्मार्टफोनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की