लाइव न्यूज़ :

माइक्रोसॉफ्ट 'सरफेस बुक 2' भारत में जल्द होगी पेश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 18, 2018 13:31 IST

माइक्रोसॉफ्ट की 15 इंच के 'सरफेस बुक 2' के लिए प्री-आर्डर कई देशों में बुधवार से शुरू हो चुका है।

Open in App

माइक्रोसॉफ्ट ने 2इन1 डिटैचबल 'सरफेस बुक 2' को जल्द ही भारत समेत दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों में उपलब्ध कराने की बुधवार को घोषणा की है। माइक्रोसॉफ्ट की 15 इंच के 'सरफेस बुक 2' के लिए प्री-आर्डर कई देशों में बुधवार से शुरू हो चुका है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन शामिल है। माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "इस साल बाद में, 13 इंच और 15 इंच आकार वाले सरफेस बुक 2 को चीन, हांगकांग और भारत समेत अन्य बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा।"यह डिवाइस ज्यादा भार वाले एप्लिकेशन को चलाने के लिए जरूरी प्रोसेसिंग और ग्राफिक्स पावर से लैस है। इसमें नवीनतम 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर्स और एनवीडिया जीफोर्स जीटीएक्स 1050 और 1060 डिसक्रीट ग्राफिक्स लगा है, जो उच्च प्रदर्शन वाले एप्लिकेशन, पीसी गेम्स और विंडोज मिक्स्ड रियलिटी अनुभवों को आसानी से चलाने में सक्षम है। 'सरफेस बुक 2' 17 घंटों की बैटरी लाइफ देता है। इस पर ग्राहक नवीनतम पीसी गेम्स चला सकते हैं तथा इससे एक्सबॉक्स वायरलेस कंट्रोलर के साथ ही संगत हेडसेट को पेयर कर सकते हैं।

टॅग्स :माइक्रोसॉफ्टलैपटॉपविंडोजइंडियाटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की