लाइव न्यूज़ :

Micromax का यह लेटेस्ट फोन देता है 180 घंटे बैटरी बैकअप, 4,399 रू. वाले फोन को 2,399 रू. खरीदें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 23, 2018 19:06 IST

माइक्रोमैक्स ने हैंडसेट के लिए एयरटेल के साथ साझेदारी की है।

Open in App

नई दिल्ली 23 मई: भारतीय स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Micromax अपनी भारत सीरीज में विस्तार करते हुए Bharat Go को लॉन्च कर दिया है। Micromax Bharat Go कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम के तहत लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसे सबसे पहले MWC 2018 में पेश किया था। भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन की कीमत 4,399 रुपये रखी गई है।

इसे भी पढ़ें: iPhone 6 अब सिर्फ 23,999 रुपये में, यहां से खरीदने पर मिल रहा है ऑफर, मिनटों में हो रहा सोल्ड आउट

बता दें कि माइक्रोमैक्स ने हैंडसेट के लिए एयरटेल के साथ साझेदारी की है। साझेदारी के तहत Airtel कंपनी यूजर को 2,000 रुपये का कैशबैक देगी, जो एयरटेल की 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम का हिस्सा है। इस तरह Micromax Bharat Go की प्रभावी कीमत 2,399 रुपये हो जाती है।

जानें क्या है Android Go?

एंड्रॉयड गो Google का एक ऐसा ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो कम रैम वाली डिवाइस के लिए बनाया गया है। यानी कि इस ओएस को कम रैम, कम स्टोरेज और कमजोर प्रोसेसर के साथ आने वाले कम कीमत के स्मार्टफोन्स के लिए डिजाइन किया गया है। गूगल ने इसे बनाते हुए डेटा बचत, प्री-लोडेड ऐप - जीमेल गो, मैप्स गो, फाइल्स गो, यूट्यूब गो जैसे ऐप को ध्यान में रखा है। 

Micromax Bharat Go के फीचर्स

माइक्रोमैक्स भारत गो फोन में 4.5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है। Micromax Bharat Go में मीडियाटेक एमटी6737 क्वाड-कोर प्रोसेसर। रैम 1 जीबी हैं। साथ देते हैं माली-टी720 एमपी1 जीपीयू। इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी का है। Micromax Bharat Go की स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। VoLTE आधारित ड्यूल सिम इस हैंडसेट में एंड्रॉयड ओरियो गो एडिशन काम करता है।

इसे भी पढ़ें: एक-दो नहीं पूरे 18 मोबाइल नंबर ले सकेंगे अपने नाम पर, 1 ही सिम में हो जाएगा काम

कैमरे की बात करें तो Micromax Bharat Go में है 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा। दोनों में फ्लैश सपोर्ट है। हैंडसेट में 2000 एमएएच की बैटरी है, जिसके 6-7 घंटे तक चलने का दावा है। स्टैंडबाय टाइम 170-180 घंटे का है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और हेडफोन जैक सपोर्ट है। स्मार्टफोन का वज़न 130 ग्राम है।

टॅग्स :माइक्रोमैक्सऐंड्रॉयड गोमोबाइलएयरटेलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की