लाइव न्यूज़ :

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा में फिर बड़े पैमाने पर छंटनी, जा सकती है हजारों लोगों की नौकरी: रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: March 7, 2023 10:45 IST

मेटा में एक बार फिर बड़ी छंटनी देखने को मिल सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार हजारों लोगों की फिर नौकरी जाएगी। फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने नवंबर में 11 हजार लोगों को नौकरी से निकाला था।

Open in App

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी 'मेटा' में फिर बड़े पैमाने पर छंटनी देखने को मिल सकती है। कंपनी में छंटनी की योजना से परिचित कुछ लोगों के अनुसार इसी हफ्ते छंटनी की ये घोषणा की जा सकती है। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग कंपनी 'मेटा' इससे पहले भी पिछले साल 11 हजार लोगों को नौकरी से बाहर कर चुकी है। यह कंपनी के पूरे कार्यबल का 13 प्रतिशत था।

इससे पहले ब्लूमबर्ग ने पिछले महीने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि मेटा कंपनी के कई प्रबंधकों को बायआउट पैकेज दे रही है जो भी टीम उसे गैर-जरूरी लग रही है, उसे हटाने की तैयारी है। रिपोर्ट में कहा गया था कि इस कदम को अभी भी अंतिम रूप दिया जा रहा है और इससे हजारों कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।

मेटा के आंतरिक मामलों से जुड़े लोगों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा कि छंटनी का अभी का तात्कालिक दौर वित्तीय लक्ष्यों की वजह से है और कंपनी के स्वरूप को छोटा करने से ये अलग है। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने अपने निदेशकों और वाइस-प्रेसिडेंट्स से उन कर्मचारियों की सूची बनाने के लिए कहा है जिन्हें जाने दिया जा सकता है।

गौरतलब है कि मेटा के विज्ञापन से होने वाली कमाई में काफी कमी आई है और उसने वर्चुअल-रिएलिटी प्लेटफॉर्म 'मेटावर्स' की ओर अपना ध्यान केंद्रित करने का इरादा पहले ही स्पष्ट कर दिया था।

कंपनी से जुड़े लोगों के मुताबिक छंटनी के और चरण को अगले सप्ताह में अंतिम रूप दिया जा सकता है। एक शख्स ने कहा कि योजना पर काम करने वाले लोग मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग के तीसरे बच्चे के लिए पैरेंटल लीव पर जाने से पहले इसे तैयार करने की उम्मीद कर रहे हैं।

टॅग्स :मेटाफेसबुकइंस्टाग्राममार्क जकरबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की