लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: फेसबुक ने दिया कांग्रेस को झटका, हटाये पार्टी से जुड़े 687 पेज

By विनीत कुमार | Updated: April 1, 2019 15:24 IST

फेसबुक ने कहा है कि वह अकाउंट्स को उनके व्यवहार के आधार पर हटा रहा है न कि उस कटेंट के आधार पर जिसे वे पोस्ट करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने कहा 'अप्रमाणिक व्यवहार' के कारण हटाये कांग्रेस से जुड़े कई पेजपाकिस्तान से जुड़े 103 पेज भी हटाये गये, पाक सेना और आईएसआई से जुड़े थे पेज

फेसबुक ने कहा है कि उसने कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेज और अकाउंट हटा रहा है। फेसबुक के मुताबिक उसने यह कदम सोशल मीडिया प्लेफॉर्म के इन पेजों पर 'संगठित अप्रमाणिक व्यवहार' को देखते हुए यह कदम उठाया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फेसबुक की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

फेसबुक का कदम इस लिहाज से भी गौर करने लायक है कि उसने भारत की सबसे पुरानी और फिलहाल मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रही पार्टी के खिलाफ कदम उठाया है। भारत में फेसबुक के 30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।

फेसबुक ने अपने बयान में बताया कि कुछ लोगों ने अपने कंटेट को फैलाने और एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए फर्जी अटाउंट बनाकर कई सारे ग्रुपों को ज्वाइन किया है। फेसबुक ने कहा, 'ऐसे पेज स्थानीय खबरों को पोस्ट करते हैं और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीजेपी की आलोचना करते हैं।'

फेसबुक ने साथ ही कहा, 'हालांकि, 'ऐसे लोगों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, पर हमारे रिव्यू से पता चलता है कि इनका जुड़ा कांग्रेस की आईटी सेल से है।' 

वहीं, कांग्रेस ने फिलहाल इस विवाद पर कुछ भी साफ नहीं कहा है। कांग्रेस की ओर से मनीष तिवारी ने कहा, 'हम इस तरह प्रतिक्रिया नहीं दे सकते। हमें यह देखना होगा कि क्या वाकई हमसे जुड़े ऐसे पेज थे। हमें इसकी जांच करनी होगी फिर हम आपसे इस बारे में कुछ कह पाएंगे। ऐसा हो सकता है कि वे पेज हमसे जुड़े ही न हों या फिर पूरी खबर ही जो आ रही है, वो गलत हो।'

दूसरी ओर, फेसबुक ने कहा है कि वह अकाउंट्स को उनके व्यवहार के आधार पर हटा रहा है न कि उस कटेंट के आधार पर जिसे वे पोस्ट करते हैं। भारत में सात चरणों में चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को है जबकि आखिरी चरण की वोटिंग 19 मई को है। वोटों की गिनती 23 मई को है। फेसबुक ने दो सैंपल भी शेयर किये हैं जिसमें मोदी की आलोचना है और कांग्रेस और इसके अध्यक्ष राहुल गांधी का समर्थन करने की बात कही गई है। 

फेसबुक ने साथ ही बताया कि उसने पाकिस्तान से जुड़े करीब 103 पेज को भी हटाया है। इनमें से कई पाकिस्तान की सेना और आईएसआई से जुड़े हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावफेसबुककांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

टेकमेनिया अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई