लाइव न्यूज़ :

सामने आया iPhone 11 का रियर डिजाइन, दिखा ऐसा फीचर जो अब तक नहीं आया

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 29, 2019 17:12 IST

साल 2019 में आईफोन 11 या आईफोन XI के आने की संभावना बढ़ती ही जा रही है। iPhone 11 से जुड़े लीक्स सामने आ रहे हैं। लीक्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन के बारे में हाल ही में आई जानकारी Slashleaks ने शेयर किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएप्पल इस साल अपने iPhone 11 से पर्दा उठा सकती हैफोन के कैमरा सेंसर्स में 14 मेगापिक्सल और 10 मेगापिक्सल का होगालीक हुई डिजाइन में फोन का बैक पैनल दिख रहा है। इसमें तीन रियर कैमरे है

अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी Apple अपने आईफोन के किसी न किसी खासियत की वजह से यूजर्स की पहली पसंद बनता है। एप्पल के हर सीरीज में कुछ न कुछ अलग होता है। खबरों की मानें तो एप्पल इस साल अपने iPhone 11 से पर्दा उठा सकती है। गौर करें तो कंपनी हर साल सितंबर में अपने नए आइफोन को लॉन्च करती है।

साल 2019 में आईफोन 11 या आईफोन XI के आने की संभावना बढ़ती ही जा रही है। iPhone 11 से जुड़े लीक्स सामने आ रहे हैं। लीक्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन के बारे में हाल ही में आई जानकारी Slashleaks ने शेयर किए हैं।

लीक हुई डिजाइन में फोन का बैक पैनल दिख रहा है। इसमें तीन रियर कैमरे के साथ फोन को देखा जा रहा है। इससे यह कंफर्म हो गया है कि फोन ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आने वाला है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यह एक चौकोर प्लैटफॉर्म पर सेटअप है। इनमें तीन गोलाकार कटआउट्स तीनों सेंसर्स के लिए दिए गए हैं। डिजाइन में एक LED फ्लैश और एडिशनल सेंसर भी दिया गया है।

iPhone 11

सेटअप में टाइम-ऑफ-फ्लाइट सेंसर भी हो सकता है जो बोकेह इफेक्ट देने में मदद करेगा। इसके अलावा बाकी फीचर्स से अब भी पर्दा नहीं उठा है। खबर है कि फोन के कैमरा सेंसर्स में 14 मेगापिक्सल और 10 मेगापिक्सल का होगा। ऐसा माना जा रहा है कि iPhone का यह डिजाइन कंपनी की ओर से ही लीक किया गया है, ताकि यूजर्स का इसके प्रति इंटरेस्ट बना रहे।

टॅग्स :आइफोनएप्पलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए