लाइव न्यूज़ :

AI पावर स्टूडियो मोड के साथ Lava Z81 लॉन्च, जानें कीमत और ऑफर्स के बारे में

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 3, 2018 13:53 IST

Lava Z81 के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्रंट और रियर कैमरा में पोट्रेट फोटोग्राफी के लिए एआई स्टूडियो मोड मिलेगा। यह फीचर स्पलैश, स्टेज लाइट, स्टेज लाइट मोनो और अन्य इफेक्ट देने के लिए काम आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देLava Z81 के दो रैम वेरिएंट हुए भारत में लॉन्चसिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट है शामिलAI स्टूडियो मोड के साथ आएगा लावा जेड81

नई दिल्ली, 3 नवंबर:स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी लावा ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Lava Z81 को लॉन्च कर दिया है। लावा जेड81 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन में 2 जीबी और 3 जीबी दो रैम दिए गए हैं। फिलहाल भारतीय बाजार में इसके 3 जीबी रैम वेरिएंट को ही बेचा जाएगा।

Lava Z81 के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें फ्रंट और रियर कैमरा में पोट्रेट फोटोग्राफी के लिए एआई स्टूडियो मोड मिलेगा। यह फीचर स्पलैश, स्टेज लाइट, स्टेज लाइट मोनो और अन्य इफेक्ट देने के लिए काम आएगा।

Lava Z81

Lava Z81 की भारत में कीमत

स्मार्टफोन के कीमत पर गौर करें तो लावा जेड81 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये रखी गई है। भारत में 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत कितनी होगी इस बात की जानकारी अभी नहीं दी गई है। Lava Z81 ब्लैक और गोल्ड रंग में सभी रिटेल आउटलेट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Amazon और Snapdeal पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

फोन पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर की बात करें तो लावा जेड81 वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट के साथ आता है। गौर करने वाली बात यह है कि इस ऑफर का लाभ ग्राहक तभी उठा सकते है जब आप फोन 31 जनवरी 2019 तक या उससे पहले खरीद लेते हैं।

​​​​Lava Z81

Lava Z81 स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन में 5.7 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक हीलिओ ए22 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम मिलेगी। ड्यूल-सिम वाला Lava Z81 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित स्टार ओएस 5.0 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए Lava Z81 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का सेंसर रहेगा। कैमरा फीचर की बात करें तो यूजर को पोर्ट्रेट लाइटिंग, रियल-टाइम बोकेह, फेस ब्यूटी, एचडीआर, सुपर नाइट, फ्लिटर, पैनोरमा, जीआईएफ मोड, इंटेलिजेंट सेल्फी, साउंड पिक्चर, स्पॉटलाइट, चाइल्ड मोड, वीडियो ब्यूटी मोड, एआर स्टीकर्स जैसे कई फीचर मिलेंगे।

Lava Z81

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वोल्ट, वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट 2.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ वर्जन 4.1, एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक सपोर्ट है।

टॅग्स :लावास्मार्टफोनफ्लिपकार्टअमेजनस्नैपडील
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की