लाइव न्यूज़ :

1499 रुपये का यह फोन देता है 17 दिन का बैटरी बैकअप, मिलेगी 2 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 27, 2018 17:41 IST

ये फोन दमदार बैटरी लाइफ और स्लिम डिजाइन के साथ आता है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी इस फोन के साथ 2 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी देगी। इसकी बैटरी एक बार चार्ज होने पर 17 दिन का बैकअप देगी।

देश की मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने अपनी ‘डिजाइन इन इंडिया’ पहल के तहत अपना नया फीचर फोन लॉन्च किया है। लावा ने Prime X नाम से इस फीचर फोन को पेश किया है। कंपनी इस फोन को 1,499 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराएगी। ‘डिजाइन इन इंडिया’ पहल के तहत कंपनी का यह फोन अक्टूबर 2018 में लॉन्च करेगी।

इस फोन के खासियत की अगर बात करें तो इसकी बैटरी एक बार चार्ज होने पर 17 दिन का बैकअप देगी। इसके अलावा कंपनी इस फोन के साथ 2 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी देगी। इसके अलावा फोन की ऑडियो क्वालिटी भी बेहतर होगी। लावा का यह फोन दमदार बैटरी लाइफ और स्लिम डिजाइन के साथ आता है।

पार्टनर पर रखना चाहते हैं नजर तो ये ऐप्स करेंगे आपकी मदद

लावा प्राइम x के लॉन्च के मौके पर लावा इंटरनेशनल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हरि ओम राय ने कहा, "डिजाइन इन इंडिया पहल भारत को मोबाइल फोन निमार्ण के लिए ग्लोबल हब बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण मील के पत्थर में से एक है। पिछले 6 सालों में लावा ने मोबाइल डिजाइन करने की क्षमता और विशेषज्ञता हासिल की है, जिसने 'डिजाइन इन इंडिया' को कामयाब बनाने में मदद की। मुझे हमारे भारतीय इंजीनियरों पर गर्व है, जिन्होंने न केवल पहला 'डिजाइन इन इंडिया' फोन तैयार किया, बल्कि एक ऐसा मोबाइल बनाया जो इस पहल की एक सच्ची पहचान है।"

आपकी मनपसंद कहानियों को फ्री में पढ़कर सुनाएगा Google

अभी हाल ही में लावा ने अपनी Z सीरीज के 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इनमें Z60, Z70, Z80 और Z90 शामिल हैं। ये चारों स्मार्टफोन कंपनी के नए मनी बैक ऑफर के साथ भारत में लॉन्च किए थे। इन डिवाइस की कीमत 5,500 रुपये और 10,120 रुपये के बीच है। ये सभी नए फोन रिटेल स्टोर और बड़े ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। लावा Z60 की कीमत 5,500 रुपये है। Z70 की कीमत 7,999 रुपये है। Z80 की कीमत 8,750 रुपये है। Z90 की कीमत 10,120 रुपये है।

टॅग्स :लावामोबाइलफोनटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की