लाइव न्यूज़ :

Jio के इस ऑफर में मिलेगा हर महीने 100Mbps ब्रॉडबैंड, कॉल, वीडियो, कीमत जान कर रह जाएंगे हैरान

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 30, 2018 16:06 IST

रिलायंस जियो कंपनी दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में फाइबर-टू-होम सर्विस की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई: मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस जियो बाजार में नंबर 1 पर बने रहने के लिए हमेशा कुछ  न कुछ नया ऑफर पेश करती है। इसी के तहत कंपनी ने एक बार फिर से यूजर्स  के लिए तोहफा पेश किया है। दरअसल, जियो अपने ब्रॉडबैंड सर्विस के तहत 1000 रुपये प्रति महीने की दर से इंटरनेट सेवा, वीडियो और वॉयस कॉल का ऑफर देने की योजना बना रही है। खबरों की मानें तो कंपनी यह ऑफर इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: Nokia 2.1, 3.1 और 5.1  नए फीचर्स और दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च, मिलेगा Android P अपडेट

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जियो कंपनी दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में फाइबर-टू-होम सर्विस की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है। वहीं, खबर यह भी है कि रिलायंस जियो इस साल के अंत तक वायर्ड इंटरनेट सेगमेंट में भी कदम रखने की तैयारी कर रही है जो कि फाइबर-टू-द-होम (सर्विस) VoIP (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) फोन के जरिए अनलिमिटेड कॉलिंग और JioTV के साथ पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ट्रायल के तौर पर 100Mbps की स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट के साथ फ्री ब्रॉडबैंड का ऑफर ग्राहकों को दे रही है। कंपनी इस सर्विस के लिए 4,500 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मई को सरकार ने इंटरनेट टेलीफोनी के प्रपोजल को अनुमति दी है। कीमत को लेकर अभी भी बातचीत चल रही है हालांकि प्रति महीने की दर 1000 रुपये तक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: ड्यूल रियर कैमरे वाला Meizu 6T बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

VoIP टेक्नोलॉजी के जरिए यूजर्स ट्रेडिशनल टेलीफोन नेटवर्क की जगह ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन से वॉयस कॉल कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें जियो के प्रतिद्वंदी एयरटेल के पास 1,099 रुपये, 1,299 रुपये और 2,199 रुपये के तीन ब्रॉडबैंड प्लान्स हैं।

टॅग्स :रिलायंस जियोजिओऑफरएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की