लाइव न्यूज़ :

Jio Phone में अब इस्तेमाल कर सकेंगे Facebook App

By IANS | Updated: February 14, 2018 12:53 IST

भारत में लगभग 50 करोड़ जियो फोन उपयोगकर्ता अपने फोन में फेसबुक चला सकेंगे।

Open in App

रिलायंस जियो फोन धारक बुधवार से अपने फोन पर सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक चला सकेंगे। जियो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि सभी नए और पुराने जियो ग्राहक जियो एप स्टोर से फेसबुक एप डाउनलोड कर सकते हैं।बयान के अनुसार, "फेसबुक एप का नया संस्करण विशेष रूप से 'जियो काईओएस' के लिए तैयार किया है जिसका ऑपरेटिंग सिस्टम विशेष रूप से जियो फोन के लिए विकसित किया गया है, इसलिए इसके ग्राहकों को फेसबुक का सबसे अच्छा अनुभव मिलेगा। इससे भारत में लगभग 50 करोड़ जियो फोन उपयोगकर्ता अपने फोन में फेसबुक चला सकेंगे।"जियो के निर्देशक आकाश अंबानी ने कहा, "वादे के अनुसार जियो फोन में विश्व की प्रमुख एप्लीकेशन्स को अपने फोन से जोड़ने की शुरुआत फेसबुक से हो रही है। दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डाटा नेटवर्क प्रत्येक भारतीय को सशक्त करेगा और जियो फोन 'जियो आंदोलन' का आंतरिक हिस्सा है।"फेसबुक के मोबाइल साझेदारी इकाई के उपाध्यक्ष फ्रांसिस्को वरेला ने कहा, "जियो जैसे साझेदारों के साथ काम कर हम सभी लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि सभी लोगों के पास एक दूसरे से जुड़ने का अवसर है।"

टॅग्स :जियो फोनजिओरिलायंस जियोफेसबुकऐपमोबाइलइंडियाटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की