लाइव न्यूज़ :

Jio Phone का एक और धमाका, 1500 रुपये से कम कीमत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन

By भाषा | Updated: September 11, 2018 18:51 IST

रिलायंस रिटेल ने दावा किया है कि 1500 रुपये तक के मोबाइल फोन सेगमेंट में जियोफोन का 80 फीसदी मार्केट पर कब्जा है।

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबर: रिलायंस रिटेल ने मंगलवार को दावा किया कि 1,500 रुपये मूल्य वर्ग के मोबाइल में जियो फोन का बाजार में 80 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा है। रिलायंस रिटेल ने एक बयान में कहा, “1,500 रुपये मूल्य वर्ग में बिकने वाले 10 फोन में से 8 Jio फोन होते हैं।”

कंपनी के बयान में दावा किया गया है कि जियो फोन के जरिये किसी भी अन्य स्मार्टफोन की तुलना में पांच गुना अधिक वॉयस कमांड दिये जाते हैं।

Jio Phone पर मैसेजिंग ऐप Whatsapp की शुरुआत के ऐलान के साथ रिलायंस रिटेल ने दावा किया कि जियो फोन के यूजर स्मार्टफोन की तुलना में भी अधिक समय तक इंटरनेट और दूसरे ऐप का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि जियो फोन में यूजर अब पॉपुलर मैसजिंग ऐप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि सोमवार से शुरू की गई यह सुविधा का विस्तार जियो फोन में एक के बाद एक जारी किया जा रहा है। अगले 10 दिन में जियो फोन का इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स अपने हैंडसेट में इस ऐप को चला सकेंगे।

रिलायंस जियो इंफोकॉम और व्हाट्सऐप ने एक साझा बयान में कहा है, 'पहली बार भारत के सभी जियो फोन पर व्हाट्सएप उपलब्ध होगा। Whatsapp ने जियो फोन के लिए अपने मैसेजिंग एप का नया वर्जन विकसित किया है। जियो फोन काईओएस पर काम करता है।' इस तरह से बिना टच स्क्रीन वाले मोबाइल पर मैसेजिंग एप की शुरुआत पहली बार हुई है। बीस सितंबर तक चरणबद्ध रूप से सभी मोबाइल फोन के लिए यह अपडेट उपलब्ध होगा।

टॅग्स :जियो फोनरिलायंस जियोफीचर फोनमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की