लाइव न्यूज़ :

जियो का 'वर्क फ्रॉम होम' प्लान, रोजाना मिलता है 3 जीबी डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी

By रजनीश | Updated: May 15, 2020 15:27 IST

लॉकडाउन के दौरान लोगों के बीच डेटा की खपत बढ़ गई है। लोगों के डेटा इस्तेमाल को देखते हुए कंपनियां लोगों को कई तरह के प्लान भी पेश कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस प्लान के यूजर्स जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं और साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।रिलायंस जियो ने हाल ही में वर्क फ्रॉम होम के लिए एक प्री-पेड प्लान भी पेश किया है, जिसकी कीमत 2,399 रुपये है। इसकी वैधता 365 दिनों की है और इसमें रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। 

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अभी भी देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान लोगों का ऑफिस, स्कूल, कोचिंग के काम घर से होने लगे। ऐसे में रिलायंस जियो ने लॉकडाउन के दौरान घर से काम करने वाले यूजर्स के लिए नया 999 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। 

इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को रोजाना 3GB डाटा के साथ जियो एप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही इस प्लान में कंपनी यूजर्स को कॉलिंग के लिए 3,000 नॉन जियो मिनट भी देगी। 

इस प्लान के यूजर्स जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं और साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।

रिलायंस जियो ने हाल ही में वर्क फ्रॉम होम के लिए एक प्री-पेड प्लान भी पेश किया है, जिसकी कीमत 2,399 रुपये है। इसकी वैधता 365 दिनों की है और इसमें रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। 

इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। 2,399 के अलावा जियो के पास 2,121 रुपये का भी एक प्लान है जिसकी वैधता 336 दिनों की है। 

इसमें आपको हर रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि ये प्लान जियो यूजर्स के लिए है, ना कि जियो फाइबर यूजर्स के लिए।

टॅग्स :जियोरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की