लाइव न्यूज़ :

Jio Fiber को टक्कर देगा Tata Sky ब्रॉडबैंड का नया प्लान, यूजर्स को मिलेगा 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 23, 2019 13:16 IST

जियो गीगाफाइबर के मार्केट में आने के पहले से ही सभी ब्रॉडबैंड कंपनियों में हड़कंप मच गया है। सभी कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान जारी कर रही है। इसी के तहत Tata Sky ने भी अपने प्लान में बदलाव करते हुए 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देTata Sky ब्रॉडबैंड ने 3 से 6 महीनों का एक्सट्रा सर्विस फ्री में देने का ऑफर किया हैइस ऑफर का लाभ फिक्स्ड डेटा प्लान लेने वाले यूजर्स को भी मिलेगाकिसी भी 12 महीने के प्लान या अनलिमिटेड प्लान के सब्सक्रिप्शन पर 6 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा

ऐसा लगता है जैसे टाटा स्काई ने रिलायंस जियो के फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस से मुकाबला करने की पूरी तैयारी कर ली है। रिर्पोट के मुताबिक टाटा स्काई ब्रॉडबैंड सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को फ्री महीनों के सब्सक्रिप्शन देने जा रहे हैं। इसी के तहत Tata Sky ब्रॉडबैंड ने 3 से 6 महीनों का एक्सट्रा सर्विस फ्री में देने का ऑफर किया है।

यह प्लान अभी कुछ ही शहरों में लागू किया जाएगा, साथ ही कुछ शहरों में इस ऑफर का लाभ फिक्स्ड डेटा प्लान लेने वाले यूजर्स को भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  Jio GigaFiber: सिर्फ 700 रु में मिलेगा जियो ब्रॉडबैंड के साथ फ्री LED TV, 4K सेट-टॉप बॉक्स: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

टाटा स्काई ब्रॉडबैंड पर मिलेगा 6 महीने तक एक्स्ट्रा डेटा

Tata Sky ब्रॉडबैंड की वेबसाइट ने कन्फर्म किया है कि बंगलुरु, चेन्नई, पिम्परि चिंचवाड़ और पुणे के यूजर्स को किसी भी 12 महीने या फिक्स डेटा प्लान लेने पर 3 महीने फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। हैदराबाद के यूर्जस को किसी भी 12 महीने के प्लान या अनलिमिटेड प्लान के सब्सक्रिप्शन पर 6 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

tata-sky-broadband

वहीं जोधपुर के यूजर्स को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा क्योंकि उन्हें किसी भी 18 महीने के सब्स्क्रिप्शन पर 12 महीने मतलब कि पूरे 1 साल का सब्स्क्रिप्शन फ्री में मिलेगा।

कंपनी ने इसी साल मई में नए प्लान्स की घोषणा की थी। इन प्लान्स के साथ कंपनी ने अपनी सर्विस को लखनऊ, नवी मुंबई और सूरत में भी चालू किया था। वर्तमान में टाटा स्काई ब्रॉडबैंड की सेवाएं देश के 21 शहरों में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें: Jio गीगाफाइबर इफेक्ट: Airtel ब्रॉडबैंड प्लान में मिल रहा है 1000GB एडिशनल डेटा, जानें क्या है पूरा ऑफर

Airtel ने भी किए ब्रॉडबैंड प्लान में बदलाव

वहीं एयरटेल के ब्रॉडबैंड प्लान की बात करें तो कंपनी ने भी Jio Fiber के आने के बाद अपने प्लान में बदलाव किया है। कंपनी नए बदलाव के तहत यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा दे रही है।

अभी तक एयरटेल के सिर्फ 4 ब्रॉडबैंड प्लान ही बाजार में मौजूद है। अब कंपनी इस प्लान में एडिशनल डेटा प्लान ऑफर कर रही है। पहले एयरटेल यूजर्स को 1000GB का बोनस डेटा उपलब्ध कराता था, वहीं अब कंपनी के नए प्लान में एडिशनल डेटा की सुविधा मिलेगी।

Airtel के ये हैं 4 प्लान्स

एयरटेल ब्रॉडबैंड के डेटा प्लान्स की बात करें तो हर महीने बेसिक के लिए Rs 799, एंटरटेनमेंट के लिए Rs 1099, प्रीमियम के लिए Rs 1599 और Airtel VIP plan के लिए Rs 1999 देना होता है। VIP प्लान जो कि Rs 1,999 का है उसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा और इसमें कोई भी एडिशनल डेटा ऑफर लागू नहीं होगा। इसके अलावा बाकि तीनों प्लान्स में FUP लिमिट होगी, यहीं कारण है कि एयरटेल अपने यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा उपलब्ध करवा रहा है।

टॅग्स :टाटा स्काईजियो गीगाफाइबरएयरटेलइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत'123456' से 'India@123' तक..., 2025 इंटरनेट के सबसे कॉमन पासवर्ड हुए लीक

भारतUP News: दशहरा उत्सव से पहले बरेली मंडल में हाई अलर्ट, बरेली में इंटरनेट सेवा और 48 घंटे के लिए बंद

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की