लाइव न्यूज़ :

Jio GigaFiber: जियो ने शुरू किया गीगाफाइबर प्रीव्यू यूजर्स के लिए Fixed Voice Landline सर्विस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 10, 2019 15:02 IST

खबरों की मानें तो Jio ने अब जियो गीगाफाइबर प्रीव्यू प्रोग्राम के तहत रजिस्टर हुए ग्राहकों के लिए लैंडलाइन सर्विस को जारी करना शुरू कर दिया है। जियो लैंडलाइन सर्विस को Jio Fixed Voice नाम से पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसब्सक्राइबर्स को टेलीफोन उपकरण की व्यवस्था करनी होगीचुनिंदा सब्सक्राइबर्स के लिए जारी हुई सर्विसकुछ समय पहले लैंडलाइन सर्विस की टेस्टिंग हुई थी शुरू

मुकेश अंबानी की स्वामित्व कंपनी जियो सोमवार यानी 12 अगस्त को अपनी 42वीं एजीएम होस्ट कर रही है। उसके पहले ही कंपनी ने जियो यूजर्स को तोहफा दे दिया है। रिलायंस जियो अप्रैल में Jio GigaFiber ग्राहकों को फ्री लैंडलाइन सर्विस देने के लिए टेस्टिंग कर रही थी।

खबरों की मानें तो Jio ने अब जियो गीगाफाइबर प्रीव्यू प्रोग्राम के तहत रजिस्टर हुए ग्राहकों के लिए लैंडलाइन सर्विस को जारी करना शुरू कर दिया है। जियो लैंडलाइन सर्विस को Jio Fixed Voice नाम से पेश किया जाएगा। इस सर्विस को चुनिंदा यूजर्स अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से एक्टिवेट कर सकते हैं।

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि MyJio ऐप में चुनिंदा यूज़र्स को जियोफिक्स्डवॉयस इनविटेशन का नोटिफिकेशन दिखने लगा है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि यह एक सबके लिए रोलआउट किया जा रहा है जिसे बैच बनाकर रोल आउट किया गया है या फिर इसे चुनिंदा यूज़र के लिए जारी किया गया है।

जियो ने Triple Play Plan की शुरू की थी टेस्टिंग

याद करा दें कि रिलायंस जियो ने जियो गीगाफाइबर के लिए Triple Play Plan की टेस्टिंग शुरू की थी। इस प्लान के तहत अनलिमिटेड वॉयस और 100 जीबी तक डेटा, जियो होम टीवी का एक्सेस और जियो ऐप्स का कंप्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा था।

इसके बाद जियो ने चुनिंदा गीगाफाइबर यूज़र्स को लैंडलाइन सर्विस मुहैया कराई थी जो कंपनी के गीगाहब होम गेटवे का इस्तेमाल करती है। ऐसा कहा जा रहा है कि जियो फिक्स्ड वॉयस लैंडलाइन सेवा का लाभ उठाने के लिए सब्सक्राइबर्स को टेलीफोन उपकरण की व्यवस्था करनी होगी।

जियो ने किया सिक्योरिटी डिपॉजिट कम

जियो के कनेक्शन की बात करें तो जियो गीगाफाइबर को फिलहाल 4,500 रुपये की सिक्योरिटी के साथ टेस्टिंग हो रही है। वहीं कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इसका एक नया वर्जन पेश किया है जिसमें सिक्योरिटी के तौर पर 2,500 रुपये लिए जा रहे हैं। जियो के इस गीगाफाइबर सर्विस के तहत ग्राहकों को एक ही कनेक्शन में ब्रॉडबैंड, वॉयस कॉलिंग और आईपीटीवी की सुविधा मिलेगी।

टॅग्स :जियो गीगाफाइबररिलायंस जियोइंटरनेटजियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत'123456' से 'India@123' तक..., 2025 इंटरनेट के सबसे कॉमन पासवर्ड हुए लीक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की