लाइव न्यूज़ :

जियो को कड़ी टक्कर देगा BSNL का यह प्लान, यूजर्स को मिलेगा 1 साल के लिए इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 15, 2018 11:47 IST

यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग और हर रोज 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी जो कि 181 दिनों के लिए होगी।

Open in App
ठळक मुद्देरोज का 1GB खत्म होने के बाद यूजर्स को 40kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा।इस प्लान में यूजर्स को 181 दिनों की वैधता के साथ हर रोज 1GB अनलिमिटेड डाटा मिलेगा पूरे 1 साल के लिए।

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दूसरी टेलिकॉम कंपनियों को मात देने के लिए अपना नया शानदार टैरिफ लॉन्च किया है। बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड यूजर्स को ध्यान में रखते हुए 'मैक्सिमम 999' नाम से प्लान जारी किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 6 महीने की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग ऑफर कर रहा है। बीएसएनएल ने इस प्लान की कीमत 999 रुपये तय की है।

इसे भी पढ़ें: शाओमी ने दुनिया का सबसे पतला LED TV किया लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ कीमत भी खास

BSNL के 999 रुपये के प्लान में क्या है खास

999 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को 181 दिनों की वैधता के साथ हर रोज 1GB अनलिमिटेड डाटा मिलेगा पूरे 1 साल के लिए। रोज का 1GB खत्म होने के बाद यूजर्स को 40kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। इसी के साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग और हर रोज 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी जो कि 181 दिनों के लिए होगी।

इसी के साथ आपको बता दें कि भले ही रोमिंग कॉलिंग फ्री है लेकिन अगर आप दिल्ली या मुंबई में रोमिंग में हैं तो आपको 60 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग का भुगतान करना होगा। कंपनी ने फिलहाल इस प्लान को नार्थ इस्ट, जम्मू-कश्मीर और असम सर्किल के यूजर्स के लिए नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

BSNL ने Airtel और Jio को छोड़ा पीछे

बीएसएनएल ने एयरटेल और जियो को टक्कर देने के लिए अपना नया 999 रुपये का प्लान पेश किया है। एयरटेल के 999 रुपये के प्लान में यूजर्स को 60GB डाटा के साथ 90 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है, वहीं जियो के 999 रुपये में 60 GB के साथ सिर्फ 90 दिनों की ही वैलिडिटी मिल रही है। ऐसे में बीएसएनएल का 999 रुपये का प्लान जो कि 181 दिनों की वैलिडिटी के साथ 181GB डाटा ऑफर कर रहा है, दूसरी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती देता दिख रहा है।

टॅग्स :बीएसएनएलटैरिफ प्लानमोबाइलजिओएयरटेलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की