लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi 6A की खरीद पर मिल रहा 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 100GB डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 7, 2019 11:32 IST

Redmi 6A को आज यानी 7 जनवरी को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। यह सेल 12 बजे शुरू होगी। फोन की बिक्री पर कई ऑफर्स दिए जाएंगे। बता दें कि यह फोन कंपनी के पुराने रेडमी 5ए का अपग्रेड वेरिएंट है।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्टफोन की सेल अमेजन और मीडॉटकॉम पर 12 बजे होगीरेडमी 6ए कंपनी के पुराने Redmi 5A का अपग्रेडेड वेरिएंट है

शाओमी की ओर से पिछले साल सितंबर में लॉन्च किए गए Redmi 6 सीरीज के तीन स्मार्टफोन Redmi 6, Redmi 6A, Redmi 6 Pro में से रेडमी 6ए की आज एक बार फिर से बिक्री की जाएगी। Redmi 6A को आज यानी 7 जनवरी को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। यह सेल 12 बजे शुरू होगी। फोन की बिक्री पर कई ऑफर्स दिए जाएंगे। बता दें कि यह फोन कंपनी के पुराने रेडमी 5ए का अपग्रेड वेरिएंट है।

Xiaomi Redmi 6A की भारत में कीमत और ऑफर्स

भारत में शाओमी रेडमी 6ए की कीमत 6,599 रुपये से शुरू होती है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। जिसमें इसके 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,599 रुपये है। वहीं, Xiaomi Redmi 6A के दूसरे वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

ऑफर के तहत सेल में रेडमी 6ए की खरीदारी पर जियो की ओर से 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 100 जीबी का डेटा दिया जाएगा।

Xiaomi Redmi 6A के स्पेसिफिकेशन्स 

शाओमी रेडमी 6ए में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट। फोन में 2 जीबी की रैम मौजूद है। यह ड्यूल वीओएलटीई, ड्यूल स्टैंडबाय हैंडसेट मीयूआई 9.6 के पर चलेगा जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। कैमरे की बात करें तो Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो एफ 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ के साथ आया है। फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जिसे पोर्ट्रेट मोड सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम में लाया जा सकता है।

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट का कुल वज़न 145 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए Redmi 6A में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी है।

टॅग्स :शाओमीअमेजनस्मार्टफोनसेलजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की