लाइव न्यूज़ :

जेफ बेजोस का Amazon का सीईओ पद छोड़ने का ऐलान, कभी खुद घर-घर जाकर करते थे किताबों की डिलीवरी

By विनीत कुमार | Updated: February 3, 2021 12:52 IST

Jeff Bezos उस मौके पर Amazon का सीईओ पद छोड़ रहे हैं जब कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शुमार है। जेफ बेजोस की जगह एंडी जेसी (Andy Jassy) सीईओ बनेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजेफ बेजोस ने 27 साल पहले शुरू की थी Amazon की शुरुआत, साल के आखिर तक छोड़ेंगे सीईओ पदजेफ बेजोस की जगह अब एंडी जेसी इस जिम्मेदारी को संभालेंगे, एंडी जेसी अमेजन वेब सर्विसेस के हैं फाउंडरAmazon कंपनी की शुरुआत 1994 में किताबों को बेचने से शुरू हुई थी

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने कंपनी का सीईओ पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है। जेस बेजोस इस साल के आखिर तक अपना पद छोड़ देंगे। बेजोस ने साथ ही घोषणा की है कि अब उनकी जगह एंडी जेसी (Andy Jassy) अब इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। 

जेसी 1997 में अमेजॉन से जुड़े थे और वे अमेजन वेब सर्विसेस (AWS) के फाउंडर हैं। बहरहाल, सीईओ जेफ बेजोस ने ये घोषणा उस समय की है जब कंपनी ने लगातार तीसरी बार बंपर कमाई की है और तिमाही बिक्री भी पहली बार 100 बिलियन डॉलर के ऊपर पहुंच गई है। 

इंस्टिट्यूशननल ब्रोकर्स एस्टिमेट सिस्टम (IBES) के आंकड़े के अनुसार कंपनी ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए पिछली तिमाही में 125.56 बिलियन डॉलर की बिक्री की।

Amazon की जेफ बेजोस ने 27 साल पहले की थी शुरुआत

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार जेस बेजोस ने अमेजन की शुरुआत 1994 में अपने गैराज से कुछ लोगों के साथ मिलकर की थी। सभी ने मिलकर कंपनी की साइट के लिए सॉफ्टवेयर बनाने से इसकी शुरुआत की। 

इसके बाद जल्द ही अमेजन सफलता की ओर बढ़ चला। कंपनी के शुरू होने के एक साल के अंदर इसे दो बेडरूम वाले एक घर में शिफ्ट किया गया। जुलाई-1995 में अमेजन की टेस्ट साइट लॉन्च हुई इसे लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

Amazon का सफर, कभी खुद किताबों की डिलीवरी करते थे बेजोस

Amazon की शुरुआत किताबों को बेचने से शुरू हुई। बहुत जल्द ये कंपनी अमेरिका सहित 45 देशों में डिमांड के अनुसार किताबों की डिलवरी करने लगी। बेजोस 1997 के इंटरव्यू में बताते हैं कि क्यों उन्होंने किताबों को पहले बेचने का फैसला किया।

बेजोस इस इंटरव्यू में बताते हैं कि उस समय किताबों और म्यूजिक को लेकर ऑनलाइन खूब बातें होती थीं। साथ ही उस समय किताबों की दुनिया में करीब 35 लाख आइटम कई भाषाओं में मौजूद थे, जिसे बेचा जा सकता था।

बेजोस एक इंटरव्यू में ये भी बताते हैं कैसे वो खुद शुरूआत में कैसे अपनी कार में किताबें रखकर घर-घर जाकर किताबों की डिलीवरी करते थे। बेजोस कहते हैं कि वे एक कंपनी बनाना चाहते थे लेकिन आज कंपनी जिस स्वरूप में है, उसकी उम्मीद उन्हें भी नहीं थे।

टॅग्स :जेफ बेजोसअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की