लाइव न्यूज़ :

जेफ बेजोस ने अंतरिक्ष से लौटकर अमेजन के कर्मचारियों के लिए क्या कहा और लग रहे हैं कैसे आरोप, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: July 21, 2021 12:17 IST

जेफ बेजोस ने ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा से लौटने के बाद अपनी कंपनी के कर्मचारियों और अमेजन के ग्राहकों को भी धन्यवाद कहा। हालांकि ऐसी रिपोर्ट भी हैं कि महामारी का दौर अमेजन के कर्मचारियों के लिए बेहद मुश्किल भरा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजेफ बेजोस मंगलवार को अंतरिक्ष यात्रा के लिए अपनी कंपनी ‘ब्लू ओरिजिन’ की पहली उड़ान पर गए थेउस उड़ान में जेफ बेजोस के साथ तीन और लोग थे और इसे अब तक का सबसे बेहतरीन दिन बतायाअंतरिक्ष से आने के बाद बेजोस ने अमेजन के कर्मचारी और ग्राहकों को शुक्रिया कहा

अमेजन के पूर्व सीईओ और जेफ बेजोस ने अंतरिक्ष की यात्रा से लौटने के बाद अमेजन के कर्मचारियों और ग्राहकों को शुक्रिया कहा है। अंतरिक्ष से लौटने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेफ बेजोस ने कहा- 'मैं हर अमेजन के कर्मचारी और अमेजन के हर ग्राहक को शुक्रिया कहना चाहता हूं। क्योंकि इसके लिए आप सभी ने ही भुगतान किया है।'    

वेबसाइट mashable.com के अनुसार जाहिर तौर पर इस ऐतिहासिक लम्हे के लिए अमेजन के ग्राहकों ने पैसे के जरिए योगदान दिया लेकिन कर्मचारियों ने अलग ही तरीके से अपना योगदान दिया।

इसी साल फरवरी में न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल लेटिया जेम्स ने कहा था, 'पूरे महामारी के दौरान अमेजन के कर्मचारियों को असुरक्षित वातावरण में काम के लिए मजबूक किया गया जबकि कंपनी और उसके सीईओ बिलियन रुपये कमाते रहे।'

अमेजन के कर्मचारियों के लिए महामारी का दौर मुसीबत भरा

वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक महामारी के दौरान अमेरिका में लगातार लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते रहे और ऐसे में कई बार कंपनी के कर्मचारियों को ओवरटाइम काम करना पड़ा तो कई बार समय बचाने के लिए बोतल में पेशाब करना पड़ा। इस दौरान कई कर्मचारी कोरोना से संक्रमित भी होते रहे।

रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को जिस दिन जेफ बेजोस ने अंतरिक्ष में जाकर इतिहास रचा, उसी दिन अमेजन ने काम के जगह पर कोरोना टेस्ट किए जाने को भी अब खत्म करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार 30 जुलाई के बाद अमेजन के कामगारों का टेस्ट काम के स्थान पर नही किया जाएगा जबकि अमेरिका में कोरोना महामारी का खतरा अभी कम नहीं हुआ है।

जेफ बेजोस की अंतरिक्ष यात्रा

जेफ बेजोस मंगलवार को अंतरिक्ष यात्रा के लिए अपनी कंपनी ‘ब्लू ओरिजिन’ की पहली उड़ान पर तीन लोगों के साथ गए। ‘ब्लू ओरिजिन’ और अमेजन के संस्थापक बेजोस दूसरे अरबपति हैं जो अपने ही रॉकेट से अंतरिक्ष की यात्रा पर गए। बेजोस अपने भाई, नीदरलैंड्स के रहने वाले 18 वर्षीय युवक और टेक्सास की रहने वाली 82 वर्षीय महिला पायलट के साथ सफर पर गए। 

इस यात्रा में बेजोस के साथ अंतरिक्ष जाने वाले सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग शख्स थे। दस मिनट की उड़ान के बाद रेगिस्तान में कैप्सूल के जरिए लौटे बेजोस ने इसे ‘‘अब तक का सबसे बेहतरीन दिन’’ बताया। 

टॅग्स :जेफ बेजोसअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की