लाइव न्यूज़ :

रेलवे करने वाला है बड़ा बदलाव, अब AI के जरिए बुक होंगी टिकटें, कंफर्म सीट मिलना होगा आसान

By रजनीश | Updated: July 27, 2020 17:25 IST

रेलवे के जरिए सफर करने वालों के लिए कहीं भी जाने से पहले सबसे बड़ी समस्या कंफर्म टिकट की होती है। यह परेशानी कोई नई नहीं है लेकिन रेलवे आज तक इसके लिए कोई ठोस उपाय नहीं कर पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने कॉन्टैक्ट लेस टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए QR कोड सिस्टम को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की है।इस AI बेस्ड सॉल्यूशन के जरिए यात्री स्टेशन और ट्रेनों में अपने टिकट को मोबाइल फोन के जरिए स्कैन करके सफर कर सकेंगे।

भारतीय रेल की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी (IRCTC) में बड़ा बदलाव होने वाला है। इस बदलाव के बाद टिकट बुक करने वालों को नया अनुभव मिलेगा। यह बदलाव अगले महीने यानी अगस्त में देखने को मिलेगा। 

दरअसल यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा कंफर्म टिकट मिल सके इसलिए लिए रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में बदलाव करने का फैसला लिया है।

कंफर्म टिकट की बढ़ेगी संभावनाअब आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुकिंग करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद टिकट बुक करना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा और लोगों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। 

QR कोड का होगा इस्तेमालकोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लोग डिजिटल और कॉन्टैक्टलेस (बिना किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तु को छुए) सुविधाओं का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, इस समय देश के 85 फीसद से ज्यादा यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं। 

रेलवे ने कॉन्टैक्ट लेस टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए QR कोड सिस्टम को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की है। इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड सॉल्यूशन के जरिए यात्री स्टेशन और ट्रेनों में अपने टिकट को मोबाइल फोन के जरिए स्कैन करके सफर कर सकेंगे। भारतीय रेल ने इसकी शुरुआत मुंबई लोकल से की है।

नए टिकटिंग सिस्टम के जरिए टिकट बुक करने के बाद यात्रियों को एसएमएस के जरिए QR कोड का URL मिलेगा। यात्री को रेलवे स्टेशन में एंट्री करते समय इसी कोड का इस्तेमाल करके चेक-इन करना होगा।

टॅग्स :आईआरसीटीसीभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की