लाइव न्यूज़ :

जहरीली हवा से राहत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लगेंगे स्मॉग टावर, जानिए कैसे करते हैं ये काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 10:06 IST

कनॉट प्लेस और आनंद विहार में स्मॉग टावर लगाने की परियोजना के लिए केंद्र सरकार खर्च देगी। हालांकि पर्यावरण और वन मंत्रालय को परियोजना की निगरानी करने का निर्देश दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपीठ ने दिल्ली सरकार को तीन महीने के भीतर कनॉट प्लेस में स्मॉग टावर लगाने का निर्देश दिया है।कोर्ट ने दिल्ली सरकार को सात दिन के भीतर प्रायोगिक टावर को लगाने के लिए 30x30 मीटर जगह मुहैया कराए।

सुप्रीम कोर्ट ने वायु और जल प्रदूषण को रोकने के लिए विभिन्न निर्देश जारी करने के साथ कनॉट प्लेस (CP) और आनंद विहार में ‘स्मॉग टावर’ लगाने की प्रायोगिक परियोजना के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को तीन महीने का समय दिया है। वायु प्रदूषण को घटाने के लिए स्मॉग टावर लगाया जाता है। हवा को साफ करने के लिए इसमें कई तहों में फिल्टर लगे होते हैं।न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने दिल्ली सरकार को तीन महीने के भीतर कनॉट प्लेस में स्मॉग टावर लगाने का निर्देश दिया है। पीठ ने कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के उल्लेख के मुताबिक आनंद विहार में स्मॉग टावर लगाएं। दिल्ली सरकार सात दिन के भीतर प्रायोगिक टावर को लगाने के लिए 30x30 मीटर जगह मुहैया कराए।इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार खर्च देगी हालांकि पर्यावरण और वन मंत्रालय को परियोजना की निगरानी करने का निर्देश दिया जाता है। दिल्ली में आपूर्ति किए जा रहे पानी की गुणवत्ता के संबंध में संबंधित प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के साथ ही दिल्ली में विभिन्न नमूनों की औचक जांच के बाद भारतीय मानक ब्यूरो को भी एक महीने में रिपोर्ट देने को कहा है।प्लास्टिक, औद्योगिक और अन्य अपशिष्ट के कारण होने वाले प्रदूषण पर चिंता प्रकट करते हुए शीर्ष अदालत ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान की सरकारों को सुनिश्चित करने को कहा है कि अपशिष्ट नहीं जलाये जायें। समय से अपशिष्ट हटाकर इसका निस्तारण करना चाहिए। राज्यों को छह हफ्ते के भीतर रिपोर्ट दाखिल करनी होगी।क्या है स्मॉग टावरस्मॉग टावर एक तरह से बहुत बड़े साइज का एयर प्यूरीफायर होता है। यह अपने आसपास से प्रदूषित हवा या उसके कणों को सोख लेता है। फिर वापस पर्यावरण में साफ हवा छोड़ता है। ये स्मॉग टावर घर पर लगनेवाले एयर प्यूरीफायर की तरह यह बिजली से चलते हैं और इनमें से कुछ सोलर पावर से भी चलते हैं।स्मॉग टावर अपने आसपास की गंदी हवा को अंदर खींचता है। हवा में से गंदगी सोख लेता है और साफ हवा बाहर फेंकता है। कुल मिलाकर यह बड़े लेवल पर हवा साफ करने वाली मशीन है। यह प्रति घंटे कई करोड़ घन मीटर हवा साफ कर सकते हैं और पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसी हानिकारक कणों को 75 फीसद तक साफ करके हवा को शुद्ध करते हैं। टॉवर में लगे फिल्टर पीएम 2.5 और उससे बडे प्रदूषण कणों को साफ करते हैं। (एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :स्मोगसुप्रीम कोर्टदिल्लीवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की