लाइव न्यूज़ :

Instagram, Facebook रील्स में कई नए फीचर जोड़ने की तैयारी, Instagram पर बना सकेंगे 90 सेकेंड तक का रील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2022 14:03 IST

Open in App

नई दिल्ली: बैन किए जा चुके शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिक टॉक (TikTok) की भारत में वापसी करने की खबरों के बीच मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम भी प्रतिस्पर्धा की कोशिश में जुटा हुआ है। सामने आई जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम 90 सेकंड तक की लंबी इंस्टाग्राम रील बनाने के फीचर को जोड़ने जा रहा है। यही नहीं कंपनी की ओर से फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों प्लेटफॉर्म पर रील प्रोडक्ट्स के लिए कई अपडेट और नए फीचर जोड़ने की भी तैयारी है। इसमें सबसे दिलचस्प फेसबुक रील पर 'साउंड सिंक' फीचर बताया जा रहा है।

'साउंड सिंक' फीचर आपको अपने वीडियो क्लिप को अपने पसंदीदा गाने की बीट पर स्वत: सिंक करने की अनुमति देगा। इस कदम को टिक टॉक से प्रेरित भी कहा जा रहा है जिसके तहत वह अब यूट्यूब की तरह 10 मिनट तक के लंबे वीडियो अपलोड करने की आजादी दे रहा है। इससे पहले केवल तीन मिनट तक के वीडियो पोस्ट किए जा सकते थे। रील और इंस्टाग्राम की लोकप्रियता से कमाई की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में मेटा अन्य फीचर भी पेश करने की कोशिश में जुटा है।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, 'आज, हम फेसबुक और इंस्टाग्राम रील्स पर नए क्रिएटिव टूल रोल आउट करना शुरू कर रहे हैं। इन अपडेट्स से न केवल रील्स बनाना और एडिट करना आसान होगा, बल्कि नए ऑडियंस भी मिलेंगे।'

कंपनी ने लिखा, 'फेसबुक पर हम दुनिया भर के लोगों द्वारा खोजे जाने में आपकी मदद करने के लिए सजेस्टटेड रील को रोल आउट कर रहे हैं। हमने वैश्विक स्तर पर रील को विस्तार दिया है, ताकि लोग फीड, ग्रुप और वॉच में फेसबुक रील ढूंढ सकें। इंस्टाग्राम पर क्रिएटर्स के पास अपनी सामग्री की पहुंच बढ़ाने के लिए फेसबुक पर अपनी रील की सिफारिश का भी विकल्प है।'

Instagram रील पर आने वाले नए फीचर

- अपने वीडियो को 90 सेकंड तक बढ़ा सकेंगे।- स्टिकर का उपयोग करके अपने दर्शकों के साथ संवाद कर सकेंगे।- अपना खुद का ऑडियो इंपोर्ट कर सकेंगे।

Facebook रील पर आने वाले नए टूल

- डेस्कटॉप पर फेसबुक रील्स बना और शेड्यूल कर सकेंगे।- नए ऑडियो टूल से अपने Facebook रील को बेहतर बना सकेंगे।

टॅग्स :फेसबुकइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की